भयानक खूनी संघर्स: दर्जनों लोग हो गए घायल, नहीं की पुलिस ने मदद

घटना में घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती यतेन्द्र ने बताया कि आज हम अपने भाई तुर्रम सिंह के साथ बाजरे के खेत को काट रहे थे। तभी परिवार के ही अरविन्द कुमार अपने हथियार बन्द एक दर्जन सशस्त्र साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गये और फायरिंग करके मारपीट करने लगे जिसमें हमारे 10 से अधिक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Update: 2020-10-25 13:32 GMT
भयानक खूनी संघर्स: दर्जनों लोग हो गए घायल, नहीं की पुलिस ने मदद (photo by social media)

एटा: एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम अचलपुर में घरेलू बटबारे को लेकर चल रहे विवाद में आज दोपहर खेत से बाजरा काटते समय हुये विवाद में दोनों पक्षों में हुई फायरिंग व चले लाठी-डंडों में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगों को चिकित्सकों ने उपचार के लिए आगरा रेफर किया है।

ये भी पढ़ें:मिशन शक्ति पर बोलीं मंत्री रीता बहुगुणा, 21वीं सदी महिलाओं की होगी

घटना में घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती यतेन्द्र ने बताया

घटना में घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती यतेन्द्र ने बताया कि आज हम अपने भाई तुर्रम सिंह के साथ बाजरे के खेत को काट रहे थे। तभी परिवार के ही अरविन्द कुमार अपने हथियार बन्द एक दर्जन सशस्त्र साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गये और फायरिंग करके मारपीट करने लगे जिसमें हमारे 10 से अधिक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। अरविन्द हमारे खेत पर कब्जा करना चालता है इससे पूर्व भी दीपावली पर वह हम लोगों पर हमला कर चुका है जिसकी रिपोर्ट भी हमने बागवाला थाने में दर्ज करायी थी।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201025-WA0017.mp4"][/video]

वहीं घायल अखिलेश ने बताया कि हमने खेत काटने पर झगड़ा होने की एक लिखित तहरीर थाने में बीते दिन दी थी जिसपर थानाध्यक्ष ने कोई कार्यवाही नहीं की थी अगर वह कार्यवाही करते तो यह घटना घटित नहीं होती।

घटना में घायल तुर्रम सिंह ने बताया

घटना में घायल तुर्रम सिंह ने बताया आज की घटना में 60 वर्षीय राज्यपाल कैट भर्ती जागेश्वर 23 वर्षीय सर्विस 40 वर्षीय कालीचरण 40 वर्षीय नेपाल 20 वर्षीय यतेंद्र 30 वर्षीय अखिलेश 52 वर्षीय नेम सिंह 70 वर्षीय मेवाराम घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष बलबीर ने बताया की तुर्रम सिंह हमारे पचके 30 वर्षीय अरविंद 20 वर्षीय रचित 40 वर्षीय उपेंद्र 45 वर्षीय नीरेश लाठी-डंडों से घायल हुए हैं सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष के तुर्रम सिंह ने बताया की बलवीर में दीपावली पर एक दीवार लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसकी रिपोर्ट में भी थाने में दर्ज है पुलिस द्वारा उसमें भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

थानाध्यक्ष बागवाला ने बताया कि सभी घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं अभी तक किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तेरी प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी साथियों उन्होंने बीते दिन किसी भी तेरी दिए जाने की बात का भी खंडन किया है उन्होंने बताया आज हुए झगड़े में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए हैं

ये भी पढ़ें:चीनी सेना मारी जाएगी: बैलेस्टिक मिसाइल से होगा हमला, नहीं बचेगा दुश्मन देश

क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह ने बताया

क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह ने बताया कि एक ही बाबा सौदान सिंह के दो पुत्रों तुरम सिंह व बलवीर सिंह में काफी दिनों से जमीनी हिस्से बांट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और बात गोलीबारी से लेकर लाठी-डंडे तक जा पहुंची। जिसमें तरअम सिंह आज खेत में बाजरा काट रहे थे तभी दूसरा पक्ष बलवीर आ गया और दोनों पक्षों में झगडा हो गया जिसमें एक पक्ष के 10 व दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है इनमें दो को गंभीर अवस्था में आगरा रैफर किया गया है।।

सुनील मिश्रा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News