कल मनाई जाएगी बकरीद, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समाज ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को मनायेगा। ईद उल अजहा की नमाज का वक्त, और स्थान तय हो चुका है। इसके लिए जिला प्रशासन नमाज स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

Update: 2019-08-11 16:34 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समाज ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को मनायेगा। ईद उल अजहा की नमाज का वक्त, और स्थान तय हो चुका है। इसके लिए जिला प्रशासन नमाज स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है।

ईद उल अजहा पर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मुसलमानों को अपना संदेश भी दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कोई भी व्यक्ति कुर्बानी देते हुए उसकी फोटो ना ले और अगर लेता भी है तो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें। इससे लोगों को आहत किया जा सकता है, जो पूरी तरह से गलत है।

अमीनाबाद समेत लखनऊ की छोटी बड़ी बकरा मंडियों में ईद उल अजहा के कारण भारी भीड़ है। इस दौरान कुछ बकरा मंडी में दोपहर बाद पहुंचे लोगों को पांव रखने की जगह तक नहीं मिल सकी है। वहीं एक एक बकरे की कीमत 10 हजार से लेकर 25 हजार तक पहुंच चुका है। रात्रि तक यह कीमत 50 हजार तक पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...…तो इसलिए भारत को रोकना पड़ा समझौता एक्सप्रेस का संचालन

लखनऊ के ईदगाह में सोमवार की सुबह 10 बजे सुन्नी समुदाय की ईद उल अजहा की नमाज होगी। इसको देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुबह से दोपहर तक ईदगाह की ओर जाने वाले रास्तों ऐशबाग पुल के नीचे की ओर ऐशबाग चौकी, राजेन्द्र नगर चौराहे से ऐशबाग ओवरब्रिज, बाबू लाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह को आने वाले मार्ग और हैदरगंज की ओर से ईदगाह जाने मार्ग की ओर आने जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है।

इसी तरह से बड़ा इमामबाड़ा के आशिफी मस्जिद में शिया समुदाय की नमाज सुबह 11 बजे होनी है। इसको लेकर भी यातायात प्रतिबंध लागू किया गया है। इसमें पक्का पुल, डालीगंज पुल चौराहा, नीबू पार्क तिराहा पर सख्ती से वाहनों को रोका जाएगा। जिससे नमाज करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो सके।

यह भी पढ़ें...प्रियंका हुई पाकिस्तान की, दुश्मन देश को बढ़ावा देने का लगा आरोप

इसके अतिरिक्त मुख्य रुप से नादान महल रोड पर तक्वीयतुलइमान मस्जिद, अमीनाबाद रोड पर जामा मस्जिद, पक्का पुल के निकट टीले वाली मस्जिद पर नमाज करने वाले लोगों की भारी भीड़ होनी है। जिसके लिए जिला प्रशासन सचेत है और सुरक्षा इंतजाम पुष्ट कर लिया गया है। वहीं इनके अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की 100 के करीब मस्जिदों पर भी स्थानीय पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजाम देखे जाएंगे।

जिलाधिकारी कौशलराज ने कहा कि ईद उल अजहा पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नमाजियोंं को ना हो, इसके लिए पुष्ट इंतजाम किये गये हैं। नमाज के स्थलों के आसपास पुलिस के जवानों व अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेने और किसी संदिग्ध वस्तु को देखने पर तत्काल ही कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें...15 अगस्त स्पेशल : वीर क्रांतिकारियों ने जेल में ही रच दिया था इस जोशीले गीत को

बता दें कि इस्लामिक मान्यता में हज़रत इब्राहिम के पुत्र हज़रत इस्माइल को खुदा की राह पर कुर्बान करने जा रहे थे, तभी अल्लाह ने इब्राहिम के पुत्र को जीवनदान दे दिया। इसके बाद से ईद उल अजहा पर्व मनाया जाया जाने लगा।

Tags:    

Similar News