Etah News: नशे में धुत युवक ने बछड़े को मारी गोली, घायल

Etah News: एक युवक ने बछड़े को तीन गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार गोली मारने वाला युवक घटना के समय नशे में था।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-05-25 14:41 GMT

 Etah News (Pic:Newstrack)

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक युवक ने बछड़े को गोली मार दी। जिससे बछड़ा घायल हो गया। युवक नशे में धुत था। दरअसल, मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पचाखा का है। गांव में आज एक युवक ने बछड़े को तीन गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार गोली मारने वाला युवक घटना के समय नशे में था। प्रभारी निरीक्षक आवागढ़ जयंत प्रसाद मौर्य ने बताया कि आज ग्राम बछाकर में शराब के नशे में धुत युवक ने एक गौवंश को तीन गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोवंश का दोष सिर्फ इतना था कि वह आरोपी के खेत में खड़ी फसल को खाने के लिए घुस गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा गोवंश को पालने वाले युवक ने उसे पशु चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट अशोक कुमार ने रवि शर्मा पुत्र सतीश शर्मा निवासी दयानंदपुर थाना हाथरस जनपद हाथरस के विरुद्ध लाइसेंसी रिवाल्वर से गौवंश (बछड़े) को, तीन गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की दर्ज कराई है। उन्होंने बताया गोली लगने से घायल हुए बछड़े के एक गोली अभी भी फांसी हुई है जिसे ऑपरेशन का बाहर निकल जाएगा। बछड़े की हालत ठीक है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News