Etah News: कासगंज में डाँन बनने,वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, दो घायल

Etah News: घटना के समय गणपति बप्पा की प्रतिमा को गंगा विसर्जन करने जा रहे थे लोग।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2023-09-24 17:41 GMT

Firing between two groups in Kasganj

Etah News: कासगंज शहर में वर्चस्व को लोकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दो गुटों में रंगबाजी व अपने को डान बनाने के चक्कर में हुई। यह घटना उस समय हुई जब लोग गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। फायरिंग में एक गुट के दो लोगों को गोली लग गई। दोनो युवकों को गंभीर हालत में कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना के बाद आरोपी गुट मौके से फरार हो गया है।

पूरा मामला?

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सोरों रोड पर मामों गांव के पास घटी, जिसमें मोहल्ला नाथूराम, पाल नगर और आवास विकास कॉलोंनी के नव युवकों के बीच काफी दिनों से रंगवाजी को लेकर गुट बाजी चल रही थी। जिसमें आज शाम को आवास विकास कॉलोनी के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पाल नगर के युवकों पर फायरिंग कर दी। उस समय पालनगर का गुट गणपति बप्पा की मूर्ति को कछला गंगा घाट पर विसर्जन करने जा रहा था। घटना को अंजाम देकर युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गये। इस फायरिंग में गोली बॉबी कश्यप और अभिषेक कश्यप के पेट में लगी। घायलों को कासगंज जिला अस्पताल में ले जाया गया। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस व सीओ अजीत सिंह चौहान मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दो टीमें गठित कर दिए हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। समाचार लिखे जाने तक सभी नामजद रंगबाज पुलिस की पकड से दूर थे।

Tags:    

Similar News