Ram Mandir: रामलला के दरबार में लगेगा देश का सबसे बड़ा घंटा, वजन जान उड़ जाएंगे होश

Ram Mandir: 21 कुंटल के घंटे के निर्माण में 25 लाख रुपए की लागत आई है और अभी तक लगभग 400 कर्मचारी इस घंटे को बनाने में लगे हैं।

Report :  Ajay Chauhan
Update: 2023-12-29 06:23 GMT

एटा में 21 कुंटल का घंटा बनकर तैयार (Newstrack)

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या स्थिति राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है, तो वहीं देश भर के विभिन्न हिस्सों में राम भक्त अपने-अपने तरीके से प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 2100 किलो का घंटा भेजा जा रहा है। इस घंटे को 31 दिसम्बर तक अयोध्या भेजे जाने की तैयारी है। इस घंटे को लेकर दावा किया जा रहा है कि देश भर के मंदिरों से बड़ा घंटा है, अभी तक इतना बड़ा घंटा देश के किसी भी मंदिर में नहीं लगा है। जिसके निर्माण में 25 लाख रुपए की लागत आई है और अभी तक लगभग 400 कर्मचारी इस घंटे को बनाने में लगे हैं।

पिछले एक साल से अयोध्या के राम मंदिर के लिए जलेसर के सावित्री ट्रेडर्स में घंटा बनाया जा रहा है। 2100 किलो का घंटा बनाने के लिए मजदूर दिन-रात कार्य कर करने में लगे रहे हैं, अष्टधातु के इस घंटे को फिलहाल 31 दिसम्बर तक अयोध्या के राम मंदिर ले जाने की तैयारी की जा रही है, इस सम्बंध में घुँघरू घंटी कारोबारी ने जानकारी दी है कि चार माह से इस घंटा पर दिन-रात काम करके इसे तैयार करवाया गया है, 2100 किलो के वजन के इस घंटे को बनाने के लिए 400 से अधिक कर्मचारी लगे हैं, इसकी लागत 25 लाख रूपये के करीब आई है। घंटे की गोलाई 15 फुट और घंटे की अन्दर की चौड़ाई 5 फुट है। घंटा कुल 6 फुट का है। 

देश भर के मंदिरों में और बिकने के लिए घंटा बनकर जलेसर से ही जाते हैं। उज्जैन महाकाल में 700 किलो, जगन्नाथ पुरी 281 किलो, कर्नाटक के अयप्पा में 11 कुन्तल तथा राजस्थान के हनुमान गढ जिले में 700 किलो का घंटा लगा है और ये सभी घंटा यहीं से बनकर गए है।  यह सबसे बडे सौभाग्य की बात हैं, राम मंदिर के लिए घंटे का निर्माण जलेसर की फैक्ट्री में हुआ हैं। घंटा बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जलेसर से अयोध्या के लिए घंटा लाने की मंजूरी दे दी है। 

Tags:    

Similar News