Etawah News: ‘मोदी 2014 में आए थे, 2024 में चले जाएंगे’, अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

Etawah News: अखिलेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है, यहां पर 80 सीटें हैं। सभी सीटों पर हमारी जीत होगी।

Update: 2023-08-31 11:48 GMT
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Pic: Newstrack)

Etawah News: यूपी के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गांव सैफई पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां यहां शुरू कर दें। भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाएं। जनता को बताएं कि असलियत क्या है। गांव-गांव में घूमकर सपा के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों को बेनकाब करें।

यूपी की सभी सीटें जीतेंगेः अखिलेश

अखिलेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश है, यहां पर 80 सीटें हैं। सभी सीटों पर हमारी जीत होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में जनता को झूठा सपना दिखाकर सत्ता में आए थे, अब जनता 2024 में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

सिलेंडर के दाम कम करने को लेकर सरकार पर साधा निशाना

केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹200 कम किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो सरकार कुछ ना कुछ ऐसा काम करती है, जिससे जनता उनपर भरोसा करे। महंगाई से जनता को राहत मिल सके। जनता का फायदा तो तब होता है, जब जनता के लिए सरकार बाकी की चीजों को सस्ता कर देती।

बृजेश पाठक डिप्टी सीएम के लायक नहीं: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक पर निशाना साधते हुए कहा कि बृजेश पाठक जिस पद पर बैठे हैं, वह पद पर बैठने के लायक नहीं है। वह अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी को देख रहे हैं। उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है, अगर कोई विभाग को सही करना चाहे तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट, भ्रष्टाचार, बेईमानी चरम पर पहुंच गई है। गरीबों को समय रहते अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से जनता काफी परेशान है।

Tags:    

Similar News