Etawah News: भगवान राम की मूर्ति का शिवपाल ने किया अनावरण, बीजेपी को बताया भ्रम फैलाने वाली पार्टी

Etawah News: बोले-भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान श्रीराम को नहीं मानते हैं। भगवान श्री राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं लेकिन कोई काम नहीं करते हैं।

Update: 2023-06-17 14:34 GMT

Etawah News: इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भगवान श्री राम की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के बाद भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रम फैलाने का काम करती है।

बीजेपी के नहीं हैं भगवान श्री राम

इटावा के जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव भगवान श्री राम की मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं शिवपाल ने मूर्ति का अनावरण करने के बाद बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सभी के कण कण में बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम को हर कोई मानता है। उनके आदर्शों पर हम सभी लोग चलते भी हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान श्रीराम को नहीं मानते हैं। भगवान श्री राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं लेकिन कोई काम नहीं करते हैं। आगे शिवपाल ने कहा कि अत्याचारियों का भगवान श्रीराम सर्वनाश करें।

भ्रम फैलाने का बीजेपी के लोग करते हैं काम

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाने का काम करती है लोगों को भ्रमित कर परेशान करने का यह पार्टी काम करती है। कहा कि देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जिसकी वजह से जनता काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली का संकट उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर इस संकट से जनता को निजात नहीं दिलाई गई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। वहीं आगे कहा कि लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी को 80 की 80 सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News