Etawah News: सपा के गढ़ में पहुंचे गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बोले- अखिलेश दिन में देख रहे सपने

Etawah News: मंत्री ने कहा अखिलेश यादव को भले ही 37 सीटें लोकसभा के चुनाव में मिली हो लेकिन जब दीपक बुझने वाला होता है तो उसकी लौ तेज हो जाती है।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-09-04 16:09 GMT

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Pic: Newstrack)

Etawah News: उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी आज इटावा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधने का काम किया। 

सदस्यता अभियान में तेजी से शामिल हो रहे लोग

उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ भारतीय जनता पार्टी के तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यहां भाजपा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही है। तों वहीं इटावा में भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। जहां बीजेपी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आज इटावा में पहुंचे योगी सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया को बताया कि बीजेपी इटावा में ढाई लाख लोगों को सदस्यता अभियान के तहत जोड़ने का काम करेगी। आगे कहा कि जब बीजेपी की सरकार बनी है तब से देश और प्रदेश में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं।

गन्ना मंत्री ने अखिलेश पर साधा निशाना

गन्ना मंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधने का काम किया। यहां उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर परिवार किया है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डीएनए का फुल फॉर्म पूछा था। इस पर मंत्री ने जवाब दिया और कहा कि जो अपने आप को जितना बुद्धिमान समझता है वह उतना ही मूर्ख होता है। योगी जी को सत्ता में आए हुए 8 साल हो गए हैं क्या उनको डीएनए का फुल फॉर्म नहीं पता होगा। आगे कहा कि अखिलेश यादव भगवान राम को काल्पनिक कहते हैं और खुद को भगवान श्री कृष्ण की संतान बताते हैं। क्या पता चल अखिलेश भगवान श्री कृष्ण को भी काल्पनिक बताने लगे।

अखिलेश के बुलडोजर पर बोले मंत्री

अखिलेश यादव के द्वारा एक बयान दिया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो बुलडोजर को गोरखपुर भेज दिया जाएगा। इस बार मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को दिन में भी सपने देखने की आदत होती है। अखिलेश यादव अब सत्ता में आने वाले नहीं है।

सपा का दीपक बुझने वाला है

मंत्री ने कहा अखिलेश यादव को भले ही 37 सीटें लोकसभा के चुनाव में मिली हो लेकिन जब दीपक बुझने वाला होता है तो उसकी लौ तेज हो जाती है। तो समझ लीजिए कि समाजवादी पार्टी का अब दीपक पूरी तरीके से बुझने वाला है। आगे कहा कि जब उनकी सरकार प्रदेश में हुआ करती थी तो लूट डकैती गुंडाराज कायम था। लेकिन प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तो सब शांति है।

आप ने किया जमकर घोटाला

आम आदमी पार्टी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए जाने को लेकर गन्ना मंत्री ने कहा जो आरोप लगा रहे हैं। उन लोगों के द्वारा विद्यालयों को नहीं छोड़ा गया और ना ही शराब को छोड़ा गया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जनता के रुपए को लूटने का काम किया है। विपक्ष के लोग हमेशा अपराधियों की मदद करने का काम करते हैं। 

Tags:    

Similar News