किसानों के साथ कांग्रेस: अजय लल्लू की घोषणा, भारत बंद को देंगे पूरा समर्थन

दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार के काला किसान कानून को हर हाल में रद्द किया जाना चाहिए। देशभर के किसान ऐसा कानून नहीं चाहते हैं इसलिए वह दिल्ली में डटे हुए हैं किसान संगठनों के 8 दिसंबर के भारत बंद को कांग्रेस पार्टी भी अपना पूरा समर्थन देगी। 

Update: 2020-12-06 14:34 GMT
किसान संगठनों के भारत बन्द को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन- अजय लल्लू

लखनऊ: दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार के काला किसान कानून को हर हाल में रद्द किया जाना चाहिए। देशभर के किसान ऐसा कानून नहीं चाहते हैं इसलिए वह दिल्ली में डटे हुए हैं किसान संगठनों के 8 दिसंबर के भारत बंद को कांग्रेस पार्टी भी अपना पूरा समर्थन देगी।

8 दिसम्बर को भारत बन्द की घोषणा

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और तीन किसान विरोधी बिल पास किये जाने के खिलाफ देशभर के किसान संगठनों को आन्दोलन करना पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों में भी किसान संगठनों की ओर से प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इस भीषण ठण्ड में केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस की ओर से किसानों पर क्रूरता पूर्ण कार्यवाही की जा रही है। इसके बावजूद किसान इन जनविरोधी कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर एक इन्च भी पीछे नहीं हटे हैं, परन्तु केन्द्र सरकार किसानों की मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। संसद के अन्दर और बाहर इन किसान विरेाधी कानूनों के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी सबसे आगे रही है।

ये भी पढ़ें: UP में कल किसान यात्रा निकालेगी सपा, कन्नौज में ट्रैक्टर चलाएंगे अखिलश

किसान विरोधी काले कानूनों को लेकर किसान संगठनों ने 08 दिसम्बर को भारत बन्द की घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी ने भी किसान संगठनों की ओर से आयेाजित उक्त भारत बन्द को अपना समर्थन देने का निश्चय किया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक 8 दिसंबर को अपने दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के संघर्ष को नैतिक तौर पर समर्थन देंगे।

ये भी पढ़ें: बाबा साहब जैसा महान व्यक्ति इस धरा पर कभी-कभी आता है : मुख्यमंत्री योगी

भारत बन्द को सफल बनाने में भरपूर समर्थन

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से प्रदेश भर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह 8 दिसम्बर को धरना-प्रदर्शन कर किसान संगठनों के इस भारत बन्द को सफल बनाने में अपना भरपूर समर्थन करें।

अखिलेश तिवारी

Tags:    

Similar News