Fatehpur News: उत्तराखंड के पूर्व सीएम का सियासी गणित- ‘विपक्ष के एकजुट होने से भाजपा को ही होगा फायदा’ जानिए कैसे

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर एक जनसभा को सम्बोधित करने आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश बर्बाद हो गया था।

Update: 2023-06-19 11:27 GMT
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक: Photo- Newstrack

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर एक जनसभा को सम्बोधित करने आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मोदी सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाईं। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश बर्बाद हो गया था। लेकिन जबसे केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार आई है, विकास के मामले में देश अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ा है।

‘विपक्ष की एकजुटता से होगा बीजेपी को फायदा’

जिला मुख्यालय स्थित शहर के आईटीआई मैदान में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले की सांसद सह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित थीं। जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जिस तरह से पूरा विपक्ष एक हो रहा है उससे भाजपा का ही फायदा होगा। चूंकि जनता इनकी मंशा को भांप चुकी है और इन्हें सिरे से खारिज करने में जनता को आसानी होगी।

‘पूरे विश्व में हो रहा भारत का नाम रोशन’

पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पूरे विश्व में अपना आम रोशन किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनाने जा रहा है। इसलिए बच्चा-बच्चा भी आज प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को पसंद करता है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द ही मणिपुर और बंगाल की हिंसा पर सरकार काबू पा लेगी।

यूपी में बह रही विकास की गंगा!

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यूपी में गुंडाराज खत्म हो गया। माफियाओं के अंत हो गया है। अब प्रदेश में कानून का राज और विकास की गंगा बह रही है। जिले की सांसद सह केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 साल में जो विकास किया है, उसका उदाहरण यह कि देश को वंदे भारत ट्रेन मिली। देश के किसी भी कोने में जाने के लिए एयरपोर्ट बनाये गए हैं। कोरोना काल से लेकर आज देश के 80 करोड़ की जनता को फ्री में अनाज दिया जा रहा है।

जनसभा में उमड़ी भीड़

इस जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने की। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक शामिल होने पहुंचे। इस दौरान भाजपा से खागा विधायक कृष्णा पासवान, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, जहानाबाद से राजेन्द्र पटेल, अयाह शाह से विकास गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री राधे श्याम गुप्ता, पूर्व मंत्री रनवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, पूर्व विधायक करन सिंह पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News