Fatehpur News: अज्ञात महिला का जला मिला शव, हत्या के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए जलाया, रेप की आशंका

Fatehpur News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दुष्कर्म के बाद हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है।

Update: 2023-06-17 07:20 GMT
woman Burnt body Fatehpur (photo: social media )

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में हाइवे से लगे गांव के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दुष्कर्म के बाद हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है। पुलिस के अनुसार शरीर पूरी तरह जल गया है।

जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव के पास खेत में सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला का शव जला हुआ पड़ा देखा।आस पास यह बात मालूम होने पर भीड़ लग गई। महिला का जला हुआ शव मिलने की जानकारी पुलिस को हुई तो कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों मे आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की। पहचान न हो सके इसलिए शव को जला दिया गया है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

अज्ञात शवों का मिलना जारी

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार अज्ञात शवों का मिलना जारी है, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक महिला का शव जला हुआ मिला है। शरीर पूरी तरह जल जाने से शिनाख्त नही हो पा रही हैक्योंकि चेहरा पहचान में नही आ रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जिले के आस पास थानों से संपर्क कर महिला की गुमशुदगी का पता लगाया जा रहा। किसी ने हत्या कर शव को जला दिया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र में इसके पहले भी कई शव मिले, जिसमे एक युवक का जलता हुआ शव, दो महिलाओं का पहले मिला और दो युवतियों का शव शामिल है। इनकी न तो शिनाख्त हुई और न आजतक इनके विषय में कोई जानकारी हुई। आज सुबह जला मिला महिला का शव हाइवे से 5 सौ मीटर दूर खेत में मिला है।

Tags:    

Similar News