ब्राह्मणों का यूपी से पलायन: योगी सरकार में नहीं सुरक्षित, लगे ये आरोप...

आपको बता दें सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में 23 अगस्त को बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। वही यह कहासुनी ब्राह्मणों और जाटों के बीच हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी।

Update: 2020-08-29 06:58 GMT
दो पक्षों में लड़ाई के कारण पीड़ित परिवार कर रहा पलायन (file photo)

शामली: जनपद शामली के गांव हसनपुर में 4 दिन पहले बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया था। वही यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दो पक्षों में गोलियां भी चली थी जिसमें एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वही अब 4 दिन बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

ये भी पढ़ें:टीकाकरण के बाद 17 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, जांच के लिए पहुंची टीम

दो पक्षों में लड़ाई के कारण पीड़ित परिवार कर रहा पलायन (file photo)

पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी मुकदमा पंजीकृत कर दिया है

अब पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। जिससे गांव हसनपुर में ब्राह्मण परिवार के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इतना ही नही पीड़ितों ने मंत्री व विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की हैं। वही गांव से एक परिवार पलायन करता नजर भी आया है जो ट्रैक्टर ट्राली में अपना सामान भरकर मासूम बच्चो के साथ पलायन कर रहा है। वही गाँव मे लगभग दो दर्जन ब्राह्मण परिवारों ने अपने घर के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा किए हैं।

24 अगस्त को दोनो पक्षो में दोबारा झगड़ा हो गया था

दरअसल आपको बता दें सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में 23 अगस्त को बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। वही यह कहासुनी ब्राह्मणों और जाटों के बीच हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई भी संज्ञान नही लिया था। जिसमें पुलिस की लापरवाही के चलते 24 अगस्त को दोनो पक्षो में दोबारा झगड़ा हो गया था।

घर में घुसकर गोलियां बरसाई थी

वहीं यह झगड़ा इस हद तक पहुँच गया था कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो पर घर में घुसकर गोलियां बरसाई थी। जिसमें दो युवतियों व एक युवक को छर्रे लगे थे तो वही एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं थी और सभी घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए दोनो पक्षो से 4 लोगो को हिरासत में लिया था। गोली चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भी भेज दिया था।

पुलिस ने अब 4 दिन बाद दोबारा इस मामले को नया मोड़ देते हुए पीड़ितो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस तानाशाही से पीड़ित पक्ष पलायन करने को मजबूर हो गया है। गांव हसनपुर के पीड़ित ब्राह्मणो ने हाथों में पलायन ओर विधायक व कैबिनेट मंत्री मुर्दाबाद की तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी की है।

पुलिस की इस तानाशाही के पीछे बीजेपी कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ओर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल पर आरोप लगाया

पीड़ित पक्ष ने पुलिस की इस तानाशाही के पीछे बीजेपी कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ओर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल पर आरोप लगाया है। वही पीड़ितों ने पोस्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए लिखा है कि योगी सरकार में ब्राह्मणो पर अत्याचार हो रहा है। अब गांव हसनपुर के ब्राह्मण परिवार ने मासूम बच्चो, बुजुर्गों व महिलाओं के साथ पलायन किया है। ट्रैक्टर ट्राली में घर का सामान व मासूम बच्चो को साथ पलायन कर जाते हुए यह तस्वीर रौंगटे खड़े कर देगी।

दो पक्षों में लड़ाई के कारण पीड़ित परिवार कर रहा पलायन (file photo)

ये भी पढ़ें:एक देश एक चुनाव: केंद्र सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, बैठक में सामने आई ये बात

पीड़ित पक्ष की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है

पीड़ित पक्ष की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि हमारे घर के सदस्यों पर ही गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें 2 लड़कियां एक युवक व एक व्यक्ति घायल हुआ है और अब पुलिस ने हम लोगों के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस पूरी घटना क्रम के पीछे बीजेपी विधायक तेजेंद्र निरवाल और कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा है। वहीं अब हम बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसकी वजह से हम सब यहां से पलायन कर रहे हैं। वही पुलिस पलायन के इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

पंकज प्रजापति, शामली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News