यूपी: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों की वजह से योगी सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपना इस्तीफा दिया है।

Update: 2019-08-20 09:48 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों की वजह से योगी सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपना इस्तीफा दिया है। कहा जा रहा है कि अभी कुछ और मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।

दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों की छुट्टी तय थी। उनकी जगह नए चेहरों का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें...योगी मंत्रिमंडल से राजेश अग्रवाल की इस फार्मूले के हिसाब से तो तय है विदाई

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद अब बुधवार को उनके मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इससे पहले बीते सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन कुछ कारणों से यह टल गया था। सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन दिल्ली चली गयी थीं और अब वह बुधवार को वापस आयेंगी और बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

इससे पहले बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गवर्नर आनंदीबेन पटेल से भी राभजवन में मुलाकात की थी। योगी आदित्यनाथ सरकार में अभी 43 मंत्री हैं, उत्तर प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें...यूपी: पहला मंत्रिमंडल विस्तार कल, हट सकते हैं ये मंत्री

अभी भी 17 मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश

इसको देखते हुए अभी भी 17 मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए यह समय उपयुक्त माना जा रहा है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी, कानपुर से सत्यदेव पचौरी और आगरा से एसपी सिंह बघेल ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीनों नेताओं ने योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर भी सरकार का साथ छोड़ चुके हैं। चारों मंत्रियों के विभाग दूसरे सहयोगी मंत्री संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें...आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की जमानत पर फैसला थोड़ी देर में

होगा पहला मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल संभव है। मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है कुछ पुराने मंत्री हटाये जा सकते है और कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने पर जोर होगा।

Tags:    

Similar News