IAS उमेश कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्नी की हत्या का आरोप

हाल ही में आईएएस उमेश कुमार सिंह की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा उमेश कुमार की मृतक पत्नी अनीता के चचेरे भाई राजीव की तहरीर पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि उमेश कुमार सिंह के दूसरी महिलाओं से रिलेशन थे जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की है।

Update: 2023-03-31 21:26 GMT

लखनऊ: हाल ही में आईएएस उमेश कुमार सिंह की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा उमेश कुमार की मृतक पत्नी अनीता के चचेरे भाई राजीव की तहरीर पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि उमेश कुमार सिंह के दूसरी महिलाओं से रिलेशन थे जिसके कारण उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की है। उमेश कुमार सिंह के ससुराल वालों ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की।

अनीता के चचेरे भाई राजीव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनकी बहन की शादी उमेश प्रताप सिंह से 1996 में हुई थी। निदेशक के पद पर तैनात उमेश के साथ वह खुश नहीं थीं। घटना के समय दरवाजे की सिटकनी देखने से लगता है कि साजिश हुई है। सोफे पर गोली मारी गई तो सिर के पीछे कैसे चोट लगी है।

यह भी पढ़ें...आज रात चांद पर हिंदुस्तान: पीएम बोले- दुनिया देखेगी हमारे वैज्ञानिकों का करिश्मा

उमेश का चारित्रिक दोष के कारण अक्सर पति पत्नी में झगड़ा होता था। अनीता अपने पति से खुश नहीं थीं और इसकी शिकायत उन्होंने कई बार घर और अपने मायके में भी की थी। वह हमेशा कहती थीं कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। हालांकि वे लोग उन्हें ही समझाते थे कि उनके दो बच्चे हैं उनके भविष्य के लिए सामन्जस्य बनाकर चलें।

यह भी पढ़ें...ये 70 छात्र पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग

राजीव ने अपनी बहन अनीता की मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सोफे में बैठकर कोई खुद को गोली कैसे मार सकता है। अगर उनकी बहन ने सोफे में बैठकर खुद को गोली मारी तो उनके सिर पर चोट कैसे आई? उन्होंने सवाल उठाया कि अनीता ने अपने सीने पर सामने से गोली मारी तो पीछ पीछे से निकली गोली का सुराख छोटा क्यों?

यह भी पढ़ें...रहस्यों से भरा चांद! यकीन मानिये चंद्रमा पर है धन्वंतरि का खजाना

उन्होंने अनीता की मौत पर तरह-तरह की दलीले देते हुए निशाने पर उमेश कुमार सिंह को ही रखा। राजीव कुमार की तहरीर के आधार पर चिनहट पुलिस ने उमेश प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Tags:    

Similar News