400 सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुई FIR, मतगणना के दिन किया था जमकर बवाल

Fir SP Workers : सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया ईंट-पत्थरों से हमला। बीजेपी समर्थकों के साथ भी उलझे और किया बवाल।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-03-12 04:03 GMT

मतगणना के दौरान बवाल

Kausambi News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को मतगणना संपन्न हुई। इस दौरान कौशाम्बी जिले की नवीन मंडी ओसा में काउंटिंग के दौरान बवाल हो गया। जिसके बाद अब सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुक्रवार देर रात करीब 400 अज्ञात समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में सपा समर्थकों पर पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और मंडी गेट तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं।

बता दें, कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के निर्वाचन क्षेत्र सिराथू विधानसभा सीट की पर गुरुवार को मतगणना चल रही थी। शाम 5 बजे के करीब एक ईवीएम की गिनती गड़बड़ी की आशंका में रुक गई। वोटों की गिनती जान काफी देर तक रुकी रही तो हंगामा होना शुरू हुआ।

कई तरह की अफवाहों ने बढ़ाया बवाल 

इस बारे में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य बताते हैं, कि 'जितने वोट उस ईवीएम में बताए गए, उससे ज्यादा डिस्पले में दिख रहे थे। इसी के बाद मतगणना केंद्र के अंदर हंगामा हुआ।' आपको बता दें, कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी पल्लवी पटेल भी वहां पहुंचीं थीं। मतगणना रुकने के बाद वहां कई तरह की अफवाह बाहर फैलने लगी। जिसके बाद सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। लेकिन यह उग्रता बवाल में तब बदल गई जब बीजेपी कार्यकर्ता बाहर निकले। सपा और बीजेपी समर्थकों में जमकर झड़प हुई। 

ईंट-पत्थर से हमला 

पुलिस ने जब इस बवाल को रोकने का प्रयास किया, तो सपा कार्यकर्ताओं ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। साथ ही, पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं मंडी का गेट तोड़ने की भी कोशिश की। इस पथराव में एक सिपाही कृपेंद्र कुमार घायल हो गए। साथ ही, अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। इसके बाद जब पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने लाठियां चलाई तो सपा कार्यकर्ता भाग निकले। इसी मामले में शुक्रवार देर रात सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने 400 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

Tags:    

Similar News