Firozabad News: चुनावी सभा में गरजे सीएम योगी, बोले- लोगों की संपत्तियों को रोहिंग्या में बांटना चाहती है कांग्रेस

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के मंसूबे देश के लिए खतरनाक।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-04-27 12:19 GMT

सभा को संबोधित करते सीएम योगी। (Pic: Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद में आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप सिंह के लिए लोगों से वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने मंच से सपा और कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि आज मोदी की सरकार ने आतंकवाद खत्म किया है। पहले कोई आतंकी घटना होती थी तो कांग्रेस कहती थी कि देखेंगे। आज मुहतोड़ जबाब दिया जाता है।

सपा पर बोला हमला

उन्होंने लोगों से कहा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली सपा को वोट देंगे क्या आप? ये लोग विकास के कार्यों में डकैती डालते थे, लूट मंचाते थे, सपा वाले सुरक्षा से खिलवाड़ करते थे। इनके अंदर केवल परिवारवाद भरा है। पूरे प्रदेश में अपने परिवार के लोग ही चुनाव लड़ा रहे हैं। यादवों को कुछ नही दिया। और भी योग्य थे पर केवल अपने परिवार को ही टिकट दिया। इनके मंसूबे देश के लिए खतरनाक है। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने तुस्टीकरण की हद कर दी जिन्होंने अयोध्या में आतंकी हमला किया। कई जगहों पर बम ब्लास्ट किये। उनके मुकद्दमे वापस लिए पर न्यापालिका ने इस पर रोक लगाई।

गिनाई सरकार की योजनाएं

मोदी जी ने गरीबों को आयुष्मान योजना को दिया है। किसानों को सम्मान निधि दी गयी है। घर घर शौचालय बनवाए गए हैं। गरीबों को फ्री में सिलेंडर भी दिया है, बड़ी तादात में गरीबों को आवास दिया गया है। सबका साथ सबका विकास किया है। योजना में कोई भेद भाव नहीं किया यही रामराज्य की अवधारणा है। मुख्यमंत्री ने कहा ये चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाला है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने फिरोजाबाद के हस्त शिल्प को वैश्विक मान्यता दिलाई। पूरी दुनिया में फिरोजाबाद छा रहा है। अब व्यवसायी को कोई परेशान नहीं कर सकता, गुंडे माफिया या ऊपर चले गए या जेल में हैं। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिलता है आगे, भी मिलेगा।

कांग्रेस के न्याय पत्र पर उठाया सवाल

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने मेनिफेस्टो में कहा कि हम सर्वे कराएंगे और लोगों की संपत्तियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बांट देंगे। ये देश की सुरक्षा सें खिलवाड़ कर रहे हैं। रंगनाथ आयोग ने कहा था कि ओबीसी के 27% आरक्षण से 6 प्रतिशत मुस्लिमों को दे दिया जाना चाहिए तब भाजपा ने इसका विरोध किया था। इन लोगों ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने का समर्थन किया।

सरकार ने कराया राम मंदिर का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण की धरती पर गाय माता की हत्या करवाना चाहते हैं ये लोग। अल्पसंख्यकों के मन पसंद खाने का समर्थन करते हैं। रुचि का खाने का मतलब गोकशी का समर्थन करना है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा सपा कांग्रेस के मंसूबों को पूरा नही होने देना हैं। हमने तीन तलाक को खत्म किया फिर से ये लोग तीन तलाक लाना चाहते हैं। देश में इन तालिबानी मंसूबों को पूरा नहीं होने देना है। हमारी सरकार ने 370 ख़त्म किया। हम समान नागरिक संहित लागू करेंगे। हम लोगों ने राम मंदिर का निर्माण कराया। ये कहते थे राम हैं ही नहीं काल्पनिक हैं। राम, कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों का अस्तित्व खत्म करना है। हम लोग काशी, अयोध्या के बाद अब मथुरा की ओर चल पड़े हैं।

Tags:    

Similar News