Firozabad News: "जेल में किसी भी विरोधी को... इस पर संदेह होता है " रामगोपाल यादव

Firozabad News: सपा नेता ने मीडिया से पुछते हुए कहा कि यह बताइए उनकी मृत्यु के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में सब जगह धारा 144 लगा कर फ्लैग मार्च हो रहा है। सामान्य सी मौत पर कभी जनता में आक्रोश होता है क्या ....

Written By :  Durgesh Sharma
Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-03-29 12:35 GMT

Firozabad News (Pic:Newstrack)

Firozabad News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होनें मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षियो को मारा जा रहा है। मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को धीमा जहर दिया जा रहा था। उन्होनें कहा कि यह बात मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में पेशी के दौरान लिखित रूप से कहा था। जिस तरह से उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनके अस्पताल में मिलने नहीं दिया। इस पर संदेह होता है। यह अजीब स्थिति है लोगों को डर लगने लगा है कि जेल में जाकर किसी भी विरोधी को मारा जा सकता है।

सपा नेता ने मीडिया से पुछते हुए कहा कि यह बताइए उनकी मृत्यु के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में सब जगह धारा 144 लगा कर फ्लैग मार्च हो रहा है। सामान्य सी मौत पर कभी जनता में आक्रोश होता है क्या .... अगर आक्रोश है और सरकार महसूस कर रही है तो सरकार के अंदर डर है। इसीलिए तो सारी तैयारी की जा रही है। सामान डेथ होती तो कहां कोई सड़क पर निकलता है। क्या मुख्तार अंसारी ने जो एप्लीकेशन दी थी उसे पर सरकरा कोई जांच बैठाएगी। सभी लोग जानते हैं कि इसके पीछे क्या साजिश है।  सरकार को चाहिए कि जब संदेह व्यक्त किया जा रहा है तो जांच होनी चाहिए।

गवर्नमेंट का नैतिक कर्तव्य है कि कोई भी व्यक्ति जेल से तारीख पर कचहरी पर जाता है तो सरकार की जिम्मेदारी है उसकी रक्षा करने की। अगर बीमार है तो सही तरीके से ट्रीटमेंट दिया जाए। ऐसे ही मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में मार दिया गया। क्योंकि एक बड़े माफिया सत्ताधारी समर्थक हैं उनका उसमें हाथ था उसमें कोई जांच नहीं हुई। अतीक अहमद को सरेआम पुलिस कस्टडी में मार दिया गया। दुनिया में कहीं ऐसा नहीं देखा गया। लोगों के मन में बहुत ज्यादा संदेह है। मेरा यह सुझाव है कि उत्तर प्रदेश सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।  

Tags:    

Similar News