Firozabad News: चाची संग मिल युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Firozabad News: महिला ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। इस दौरान महिला व युवक ने धमकी दी कि अगर किसी को घर बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगें।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2024-05-31 12:21 GMT

Symbolic Image (Pic:Social Media)

Firozabad News: जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से गांव के ही युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने किशोरी का जबरन गर्भपात करा दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नसीरपुर के गांव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उसकी नाबालिग 15 वर्षीय किशोरी को गांव की पड़ोस में रहने वाली सुक्को देवी पत्नी गम्भीर सिंह अपने घर पर बुलाकर ले गयी थी। घर पर ले जाकर सुक्को देवी ने अपने भतीजे महेश पुत्र इन्द्रवीर से किशोरी का दुष्कर्म कराया।

जबरन किशोरी का कराया गर्भपात

महिला ने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। इस दौरान महिला व युवक ने धमकी दी कि अगर किसी को घर बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगें। वीडियो के बल पर आरोपी ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। जिससे किशोरी गर्भवती हो गयी। 27 मई 2024 को आरोपी किशोरी को जबरन एक हॉस्पिटल ले गई जहां उसका गर्भपात करा दिया। उसी शाम जब किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने पूछताछ की तब किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया।

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी व उसकी चाची ने धमकी दी थी कि अगर परिजनों को कुछ बताया तो सभी को जान से मार देंगे व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सुक्को व महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक शेर सिह ने बताया कि इस मामले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News