पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन बोले- मोदी का विकल्प सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव

Update: 2017-11-16 04:09 GMT

कानपुर: निकाय चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कस चुकी है। कानपुर से मेयर प्रत्याशी माया गुप्ता के समर्थन में लोगों के बीच जन सभा करने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन पहुंचे।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर: ओवैसी बोले- मध्यस्थता ना करें श्री श्री, नोबल नहीं मिलने वाला

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बहकावे में न आए और भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर वोट की राजनीति करती है। अबकी बार हिंदू-मुस्लिम को एक जुट होकर सपा को जिताना है, जिससे आपके क्षेत्र का विकास हो सके।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर वहीं बनेगा, मस्जिद अयोध्या के बाहर: वसीम रिज़वी

वहीं पत्रकारों के बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन साल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने फरेब किया, भाजपा झूठ बोल कर सत्ता में आई है। अब जहां भी चुनाव हो रहा है, हार रही है। ये जनता का आक्रोश है। इस बार जनता अपने आक्रोश को वोटों में तब्दील कर दें और समाजवादी पार्टी को वोट दें।

यह भी पढ़ें: CM योगी को छात्र ने कह दिया ‘जाहिल’, तो अखिलेश यादव ने तुरंत उसे…

इस चुनाव से भाजपा की उल्टी गितनी शुरू होगी और समाजवादी पार्टी प्रदेश में और देश में सरकार बनाएगी। मोदी का विकल्प सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश बोले- परिवार में अब कोई झगड़ा नहीं, कुर्सी जाते ही सब खत्म

राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी मुद्दे पर सीरियस नहीं है। वो सिर्फ वोट की राजनीति करती है। जनता इसके फरेब को समझ चुकी है, वो इनके बहकावे में नहीं आएगी।

Tags:    

Similar News