BJP में शामिल रिटायर्ड IAS अरविंद शर्मा, लखनऊ में हुआ भव्य समारोह

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे वास्तव में बहुत खुशी है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मऊ के पिछड़े गाँव मे पैदा हुआ था।

Update: 2021-01-14 08:08 GMT
BJP में शामिल रिटायर्ड IAS अरविंद शर्मा, लखनऊ में हुआ भव्य समारोह (PC: social media)

लखनऊ: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा तथा कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:Gold-Silver Price: फिर सस्ता हुआ गोल्ड, देखें महानगरों का क्या है हाल

मुझे वास्तव में बहुत खुशी है

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुझे वास्तव में बहुत खुशी है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मऊ के पिछड़े गाँव मे पैदा हुआ था। मेरा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड भी नही रहा है। उन्होंने कहा कि अचानक भाजपा में लाना केवल यह पार्टी और मोदी ही कर सकते हूं। राष्ट्र की सेवा करता रहूंगा।

lko-bjp (PC: social media)

ये भी पढ़ें:ट्रैक्टर मार्च पर जुर्माना: अब शामिल होना ही पड़ेगा, किसान संगठन का ऐलान

भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी रही है

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी रही है। बेहद ईमानदार और साफ सुथरी छवि वाले अरविंद शर्मा का भाजपा में आना पार्टी के लिए बेहतर होगा। उनके आने से पार्टी को और ऊंचाइयां मिलेगी।

इस मौके पर मऊ से आये दर्जनों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में मौजूद थें।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News