Ghaziabad News: बढ़ती गर्मी में नलकूप हो रहे फेल, 10 दिन में कराए 18 नए बोर

Ghaziabad News: भीषण गर्मी को देखते हुए जहां गाजियाबाद नगर निगम ने कई स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सभी पांचो जोन में जलापूर्ति को लेकर टीम अलर्ट है।

Report :  Neeraj Pal
Update: 2024-06-17 10:28 GMT

स्थानीय कॉलोनी में जारी रिबोर। Photo- Newstrack 

Ghaziabad News: भीषण गर्मी को देखते हुए जहां गाजियाबाद नगर निगम ने कई स्थानों पर प्याऊ लगाई हैं वही देखने में आ रहा है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सभी पांचो जोन में जलापूर्ति को लेकर टीम अलर्ट है। पिछले सप्ताह में जलापूर्ति को सरल बनाने के लिए लगभग 18 से अधिक नए नलकूप लगाए गए हैं। जिसमें विजयनगर क्षेत्र में सर्वाधिक नलकूप लगाए गए हैं तथा क्षेत्र वासियों को भीषण गर्मी में जल की व्यवस्था कर राहत दिलाई गई है।

नगर निगम जलकल विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जलकल की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। कई स्थानों पर नलकूपों को रिबोर भी किया गया है तथा आवश्यकता अनुसार कम समय लेते हुए नए रिबोर भी किए गए हैं। वार्ड संख्या 55 कुटी प्रताप विहार में पानी की पाइपलाइन तेजी से बचाने का कार्य रात्रि में भी कराया गया तथा क्षेत्र वासियों को जलापूर्ति कराई गई। वार्ड संख्या 55 के बी ब्लॉक की टंकी को भी वॉल लगाकर पुनः भरा गया, विजयनगर जोन में इसके अलावा अन्य नए रिबोर भी कराए गए हैं। वार्ड संख्या 581 3 मवई वार्ड संख्या 25 एफ ब्लॉक न्यू विजय नगर, वार्ड संख्या 23 गली नंबर जो कैलाश नगर, वार्ड संख्या 26 सुंदरपुरी, नवे नलकुप् से जलापूर्ति की गई है। वार्ड संख्या 48 मिजापुर में भी 12 नए नलकूप लगाए गए हैं। सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 93 केला भट्टा वार्ड संख्या 33 जगानीगंज वार्ड संख्या 31 नंदग्राम में भी नवे नलकूप लगाए गए हैं। इसी क्रम में देखा गया है कि वसुंधरा तथा मोहन नगर क्षेत्र में भी वार्ड संख्या 37 शालीमार गार्डन विजयपाल की टंकी के पास, वार्ड संख्या 37 विवेकानंद कॉलोनी, वार्ड संख्या 73 गणेशपुरी, वार्ड संख्या 54 सेक्टर 5 वसुंधरा वार्ड संख्या 20 भोपुरा में भी आवश्यकता को देखते हुए नए नलकूप लगाए गए हैं।  

जलापूर्ति के कार्य को दी जा रही रफ्तार

महाप्रबंधक जल के पी आनंद द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश की क्रम में भीषण गर्मी को देखते जलापूर्ति के कार्य को रफ्तार दी जा रही है। दिन के अलावा रात्रि में भी कार्य किया जा रहा है। पिछले सप्ताह से अभी तक 18 नए नलकूप भी लगाए गए हैं। पुराने नलकूपों को रिबोर भी किया जा रहा है। कवि नगर जोन के अंतर्गत सबसे कम समस्याएं प्राप्त हो रही हैं। अधिकांश समस्या विजयनगर जोन के अंतर्गत प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम को कार्य करने के निर्देश दिए हुए हैं। पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने की श्रृंखला में कई सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ के साथ-साथ पानी के टैंकर भी खड़े कराए गए हैं। पेयजल आपूर्ति के सहयोग पर नगर आयुक्त ने सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी मुख्य मार्गों पर प्याऊ की व्यवस्था कर जलापूर्ति कराई गई जिससे राहगीरों को भी राहत मिली। नगर आयुक्त द्वारा मलिन बस्ती क्षेत्र में भी विशेष ध्यान देते हुए जलापूर्ति के कार्य को कराया गया है। हर घर जलापूर्ति हो इसके लिए नगर आयुक्त के द्वारा जलकल विभाग टीम को आंतरिक वार्डों में भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News