Ghaziabad News: भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल, बाजारों से खत्म हुई रौनक

Ghaziabad News: गर्मी का असर व्यापार पर भी देखा जा सकता है। दोपहर में गाजियाबाद के बाजारों से चहल पहल गायब दिखी। गर्मी के कारण व्यापार पर भी इसका खासा असर पड रहा है।

Report :  Neeraj Pal
Update: 2024-05-18 07:58 GMT

गाजियाबाद में भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल (न्यूजट्रैक)

Ghaziabad News: गर्मी का प्रचंड रूप गाजियाबाद में देखने को मिल रहा है आसमान से धूप आग बरसा रही है। जिसने शरीर को झुलसा सा दिया है। घर हो या बाहर हर जगह लोग गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रात में भी गर्म हवा चलने से लोग परेशान हैं। मई का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी अब पूरे चरम पर है। पिछले सात दिनों से गर्मी व उमस हर किसी के लिए चुनौती साबित हो रही है। शनिवार को सुबह से गर्मी के तेवर तल्ख दिखे। सुबह 9 बजे ही तापमान 42 डिग्री पहुंचा गया और दोपहर 12 बजे यह 42.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

बाजारों में चहल पहल गायब

गर्मी का असर व्यापार पर भी देखा जा सकता है। दोपहर में गाजियाबाद के बाजारों से चहल पहल गायब दिखी। गर्मी के कारण व्यापार पर भी इसका खासा असर पड रहा है। चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के बीच कोई छाता लेकर निकल रहा है तो कोई सिर को दुपट्टे से ढककर चल रहा है। स्कूलों में अभी सीजन अवकाश घोषित नहीं हुआ है। जिससे बच्चों को भी यह गर्मी बहुत भारी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे जब दोपहर में घर लौटते हैं तो उनके चेहरे पर गर्मी की तपिश साफ दिखती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। गाजियाबाद में 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष ने बताया कि हीट वेव चल रही है और अगले दो दिन प्रचंड गर्मी के साथ तापमान के दो डिग्री और बढ़ने की संभावना है। फल और सब्जी-फल पर गर्मी की मार सब्जी पर भी भीषण गर्मी होने से भी मार पड़ रही है। हरी सब्जी बाजार से गायब हो गई है। वहीं, फलों के दाम इतने महंगे हो गए हैं कि हर किसी की हिम्मत खरीदने की नहीं है। तरबूज और खरबूज बाजार में आ गया है और लोगों की पसंद यह दोनों रसीले फल हैं। सब्जी में तरोई, लौकी और टमाटर मंडी में अधिक हैं।

वहीं पालक, शिमला मिर्च और कच्चा आम भी डिमांड में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की जारी एडवाइजरी के मुताबिक लोगों को गर्मी और लू से बचने की सलाह दी गई है। इसी के साथ लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और बाहरी पेय पदार्थ से दूरी बनाने को कहा गया है। गर्मी के चलते इन दिनों एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुट रही है।

Tags:    

Similar News