Ghosi By Election Result: घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह की बड़ी जीत, करीब 43 हजार मतों से जीते, बीजेपी के दारा सिंह हारे

Written By :  aman
Update: 2023-09-08 08:45 GMT
Live Updates - Page 3
2023-09-08 05:57 GMT

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे

Ghosi By Election Result Live Updates: छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं। इस तरह छठे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे हो गए हैं।

2023-09-08 05:45 GMT

जानें पांचवें राउंड में किसे कितने वोट मिले?

पांचवे राउंड तक सुधाकर सिंह को 18946 वोट, दारा सिंह चौहान को 11927, विनय कुमार (निर्दलीय) को 301, अफ़रोज़ आलम (जन अधिकार पार्टी) को 178, प्रवेंद्र प्रताप सिंह (निर्दलीय) को 178, सना-उल्लाह (पीस पार्टी) को 116, रमेश पांडेय (निर्दलीय) को 106, सुनील चौहान (जन राज्य पार्टी) को 88, मुन्नीलाल चौहान जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) को 83, राज कुमार चौहान (आम जनता पार्टी, समाजवादी) को 41, इनमे से कोई नहीं (Nota) 266 वोट मिले हैं। सपा के सुधाकर सिंह भाजपा नेता दारा सिंहान से 7019 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2023-09-08 05:28 GMT

सपा प्रत्याशी 4067 वोटों से आगे

Ghosi By Election Result Live Updates: सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को चौथे राउंड में 14286 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 10219 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह बीजेपी प्रत्याशी से 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2023-09-08 05:05 GMT

सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं

Ghosi By Election Result Live Updates: तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2023-09-08 04:32 GMT

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 1372 वोट से चल रहे हैं आगे

Ghosi By Election Result Live Updates: ईवीएम के पहले चरण की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 1372 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरूआती रूझानों में सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 5472 वोट मिले हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।

2023-09-08 04:08 GMT

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 178 वोट से आगे

Ghosi By Election Result Live Updates: शुरूआती रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। पहले भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। सपा को 3381 और भाजपा को 3203 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 178 वोट से आगे चल रहे हैं।

2023-09-08 03:45 GMT

शुरूआती रुझानों में दारा सिंह चौहान ने बनाई बढ़त

Ghosi By Election Result Live Updates: घोसी विधानसभा सीट पर पहला रुझान आया सामने। आठ बजे से प्रारंभ हुई पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बढ़त बना ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पीछे चल रहे हैं।

2023-09-08 03:11 GMT

14 टेबलों पर हो रही मतों की गिनती

Ghosi By Election Result Live Updates: घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। कलेक्ट्रेट परिसर के प्रथम व द्वितीय तल पर 14 टेबलों पर सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए वोटों की गितनी की जा रही है।

2023-09-08 02:42 GMT

घोसी उपचुनाव की मतगणना शुरू

Ghosi By Election Result Live Updates: घोसी उप चुनाव का आज परिणाम आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।

2023-09-08 02:21 GMT

आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

Ghosi By Election Result Live Updates: घोसी विधानसभा उपचुनाव में आठ बजे मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती होने के बाद ईवीएम की गिनती होगी प्रारंभ।

Tags:    

Similar News