Gorakhpur: UNO की विशेष सभा में शामिल होंगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की चार छात्राएं

Gorakhpur News: संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष सभा में दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग छात्राओं का दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में चयन हुआ।

Update: 2024-03-20 14:11 GMT

संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष सभा में शामिल होंगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की चार छात्राएं, छात्राएं टीम लीडर डॉ. स्वर्णिमा सिंह के साथ। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष सभा में दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग छात्राओं का दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में चयन हुआ। यह एक स्नातक अनुसंधान योग्यता के माध्यम से विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान छात्रों के बीच अंतःविषय अनुसंधान सहयोग को प्रोत्साहित करने की यूनाइटेड नेशन की विशेष पहल है। जो विश्व के हर छात्र को उन्हें स्थानीय और स्वदेशी अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल करना चाहता है।

अनुसंधान परियोजना के लिए शॉर्टलिस्ट हुई छात्राएं

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय टीम ने डॉ. स्वर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में भाग लिया और फाइनल राउंड में जगह बनाई। अनुसंधान परियोजना के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्रतिभागियों की अंतिम शोध प्रस्तुतियाँ पृथ्वी दिवस यानी 22 अप्रैल, 2024 के लिए निर्धारित की गई हैं। इस कार्यक्रम के तहत इन सभी का पूरा व्यव दिल्ली विश्वविद्यालय देगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जो इसके मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्धारण और प्रतिनिधि अंग के रूप में कार्य करता है। शहीद भगत सिंह कॉलेज में हरितक्रम सोसाइटी का उद्घाटन 7 सितंबर, 2012 को प्रख्यात पर्यावरणविद् और लेखिका पद्माश्री सुनीता नारायण द्वारा किया गया था। हरितक्रम इसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता पैदा करना और हरित एवं फ्यूचर अर्थ गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इन छात्राओं का हुआ चयन

यह टीम निर्माण के माध्यम से हरित दुनिया की दिशा में युवा और संभावित पर्यावरणविदों के रचनात्मक विचारों को विकसित और प्रसारित करती है। जिसमे दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के टीम ने भी आवेदन किया था। संपूर्ण भारत से 24 टीम थीं। जिसमें कड़ी मेहनत और लगन से भूगोल विभाग की 4 विद्यार्थियों ने सफलता दर्ज किया। फाइनल राउंड में बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रांए श्रीदात्री हाईट, नेहा गुप्ता, दुर्गंजली जायसवाल और श्रेया मालवीय ने 4 राउंड क्वालीफाई कर फाइनल राउंड में पहुंची हैं। डॉ स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में यह टीम पिछले 6 महीनो से लगी हुई हैं। वह मुख्य रूप से पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर छात्रों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही हैं। पहली बार यह टीम दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पर्यावरण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने में शामिल रही है।

Tags:    

Similar News