Gorakhpur News: गोरखपुर के आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नियुक्त

Gorakhpur News: हिंदूवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके आचार्य त्रिपाठी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी हैं। खजनी क्षेत्र का प्रतिष्ठित परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है।

Update:2024-09-27 17:49 IST

गोरखपुर के आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नियुक्त: Photo- Newstrack

Gorakhpur News: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के सुप्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की कमेटी घोषित की है। जिसमें मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिंदूवादी नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके आचार्य त्रिपाठी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी हैं। खजनी क्षेत्र का प्रतिष्ठित परिवार भाजपा से जुड़ा हुआ है। इस पद पर नियुक्त होने पर आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि हमने इस पद को भगवान श्रीगणेश की सेवा के रूप मे स्वीकार किया है।

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई कई वर्षों से सन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का बारीकी से अध्ययन किया है। अब तक हजारो छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी के कोषाध्यक्ष नियुक्त होने से मंदिर ट्रस्ट को भी उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। संस्कृत की शिक्षा देने के साथ ही आचार्य त्रिपाठी ने कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया है। शिक्षा के साथ ही राजनीतिक कार्यों के माध्यम से आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई महानगर के उत्तर भारतीय समाज में खासे लोकप्रिय हैं।

मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर भारत के लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी होते हैं। आचार्य त्रिपाठी की नियुक्ति पर विधानपरिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, राजाराम कन्नौजिया, गोरखपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय, भाजपा पार्षद चन्द्रशेखर सिंह, डॉ आरडी सिंह, मनोज शुक्ला, डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र आदि ने बधाई दी है।

हिन्दी भाषी समाज में अच्छी पकड़

इसलिए मुंबई के हिंदीभाषी समाज के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। आचार्य त्रिपाठी को सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष नियुक्त करने पर उनके शुभचिंतकों और खासतौर से उत्तर भारतीय समाज ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है और आचार्य पवन त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी हैं।

Tags:    

Similar News