Lok Sabha Election: योगी के गढ़ में अखिलेश और प्रियंका लगाएंगे जोर, संयुक्त सभा की भी है उम्मीदें

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 25 मई (शनिवार) को गोरखपुर लोकसभा में इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे।

Update: 2024-05-23 04:15 GMT

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी (Pic: Social Media)

Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में गृहजनपद गोरखपुर समेत आसपास की छह सीटों पर अंतिम चरण में एक जून को वोटिंग होनी है। भाजपा तो जोर लगा ही रही, सपा और कांग्रेस मजबूत सीटों पर जोर लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते दिख रहे हैं। गठबंधन महराजगंज, बांसगांव, देवरिया और कुशीनगर में विशेष जोर लगा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर में 25 मई को आ रहे हैं। वह रवि किशन के खिलाफ ताल ठोंक रहीं सपा प्रत्याशी काजल निषाद के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसी के साथ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की जनसभा बांसगांव और देवरिया में होने जा रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 25 मई (शनिवार) को गोरखपुर लोकसभा में इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे। जनसभा का कार्यक्रम स्थल सहारा स्टेट स्थित क्रिकेट ग्राउंड होगा। इसको लेकर समाजवादी पार्टी को जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है। बताया जा रहा है कि 25 मई को ही प्रियंका गांधी बांसगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। यहां से कांग्रेस के सदल प्रसाद चुनावी मैदान में है। संभावना जताई जा रही है कि अखिलेश यादव की जनसभा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इसके लिए कांग्रेस और प्रियंका गांधी की तरफ से कोई ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है।


25 मई को ही प्रियंका की बांसगांव में सभा

बांसगांव संसदीय क्षेत्र के कौड़ीराम स्थित मैरिज लॉन में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की 25 मई को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। 25 मई को ही प्रियंका गांधी रुद्रपुर विधानसभा के बरांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। यह विधानसभा देवरिया में है। यह बांसगांव लोकसभा की विधानसभा है। मंच पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे। इसके पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सपा महासचिव शिवपाल यादव कौड़ीराम में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। 



 


Tags:    

Similar News