Gorakhpur News: रवि किशन के लिए निरहुआ उतरे सड़क पर, बोले, भाजपा सरकार में माफिया, गुंडे थर-थर कांप रहे

Gorakhpur News: आजमगढ़ से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली के साथ सांसद प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के पक्ष में रोड शो किया।

Update: 2024-05-30 14:30 GMT

गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला और सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने किया रोड शो: Photo- Newstrack

Gorakhpur News: सातवें चरण के चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के पक्ष में आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने रोड शो के साथ जनसभा की। सहजनवां में आयोजित जनसभा में निरहुआ ने कहा कि योगी सरकार में पूरे प्रदेश में माफिया और गुंडे थर-थर कांप रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में पापियों और अपराधियों का नाश हो रहा है।

सांसद दिनेश लाल ने कहा कि भाजपा के राज में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। आने वाली भाजपा की सरकार में काम की निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भाजपा सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाते आ रहे हैं, जबकि सच्चाई जनता के सामने हैं। किसने विकास किया और किसने सर्वनाश। भाजपा सरकार में जनता खुशहाल है। उसे और क्या चाहिए। निरहुआ ने कहा कि पहले गरीबों का राशन ही हजम कर लिया जाता था। अब 80 करोड़ लोग हर महीने पांच-पांच किलो राशन ले रहे हैं। इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, अंजना सिंह, निशा उपाध्याय ने चुनावी गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के लिए भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ रोड शो किया: Photo- Newstrack

रोड शो कर मांगा वोट

आजमगढ़ से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली के साथ सांसद प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के पक्ष में रोड शो किया। निरहुआ ने पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर होते हुए गुरुंग तिराहा से एम्स तक रोड शो किया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आतुर दिखे। नेतृत्व में बाइक रैली पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कौआबाग पुलिस चौकी होते हुए असुरन, खजांची चौराहा होते हुए गिरधरगंज में समाप्त हुई।


काजल निषाद ने भी किया रोड शो

गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने भी गोरखपुर शहर की सड़कों पर रोड शो कर जनता से वोट का समर्थन मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। काजल ने कहा कि सपा के पास धनबल नहीं है। आम लोगों के समर्थन से काजल चुनाव लड़ रही है। गोरखपुर में 2018 उपचुनाव का परिणाम दोहराया जाएगा।

Tags:    

Similar News