Gorakhpur News: DDU में जारी हुई टॉपरों की सूची, MBBS में प्रांजल गर्ग को गोल्ड मेडल, पूरी सूची यहां देखें

Gorakhpur News: कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में 49 कार्यक्रमों की अंतिम श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

Update: 2024-08-15 02:49 GMT

गोरखपुर यूनिवर्सिटी दीक्षांत ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से 30 अगस्त को आयोजित 43वें दीक्षांत समारोह के लिए टॉपरों की अनंतिम श्रेष्ठता सूची जारी कर दी गई है। बीए में तृप्ति सिंह, तो बीएससी में सुनिधि और बीकॉम में उरुबा महफूज टॉपर बनी हैं। वहीं एमबीबीएस में प्रांजल गर्ग टॉपर बने हैं। इस बार ग्रामीण इलाकों के मेधावी बच्चों ने धमाल मचाया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि स्नातक, परास्नातक एवं अन्य कक्षाओं में अधिकतम सीजीपीए/ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की अनंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसी छात्र-छात्रा को प्रकाशित सूची पर आपत्ति दर्ज करानी है, तो वह 18 अगस्त को शाम पांच बजे तक अपना प्रत्यावेदन अभिलेख कक्ष में लिखित रूप से सभी साक्ष्यों सहित प्रस्तुत कर सकता है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीक्षांत समारोह में 49 कार्यक्रमों की अंतिम श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। दीक्षांत समारोह को भव्य एवं समावेशी बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल प्रदान स्वर्ण पदक टॉपरों को गोल्ड मेडल देंगी।

ये हैं टॉपर

-बीए तृप्ति सिंह एसबीडी महिला महा., काकावल, गौरीबाजार

-एमए प्राचीन इतिहास कमलेश साहनी महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़

-एमए अंग्रेजी अभिलाषा पांडेय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए भूगोल दीपचंद महाराणा प्रताप महा., जंगल धूसड़, गोरखपुर

-एमए हिंदी नीतु सिंह एपीजीईएस गीता देवी महा., उनवल गोरखपुर

-एमए इतिहास श्रुति यादव दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए गृह विज्ञान रीता मद्देशिया भगवंत पांडेय कॉलेज, बोदरवार, कुशीनगर

-एमए दर्शनशास्त्रत्त् श्वेता श्रीवास्तव दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए राजनीति विज्ञान नम्रता पांडेय सर्वोदय किसान महा., कौड़ीराम, गोरखपुर

-एमए मनोविज्ञान दीपशिखा सिंह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए संस्कृत दिव्या मद्देशिया दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएजेएमसी वंदना तिवारी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए उर्दू तूबा खातून दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए परफॉर्मिंग आट श्वेता वर्मा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए समाजशास्त्रत्त् नीतू चौरसिया राजा देवी महिला महा., सल्लहपुर, देवरिया

-एमए विजुअल आर्ट प्रतिष्ठा मिश्रा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-बीएससी सुनिधि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-बीएससी होम साइंस आरती सिंह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए/एमएससी रक्षा अध्ययन आदित्य प्रताप सिंह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए/एमएससी गणित मृत्युंजय गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी एक्वाकल्चर अर्चना वर्मा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी बायोइंफॉर्मेटिक्स मदीहा गुल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पद्मजा द्विवेदी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी केमिस्ट्री फरमीना शफक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स वरुण बनर्जी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी पर्यावरण विज्ञान खुशबू निशा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी फूड टेक्नोलॉजी अनुष्का मिश्रा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री रोशन मिश्रा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी गृह विज्ञान गरिमा सिंह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी माइक्रोबायोलॉजी अर्पिता उपाध्याय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी भौतिकी अनन्या मिश्रा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी प्लांट बायोटेक्नोलॉजी प्रभा चौहान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी सांख्यिकी शशिकला मौर्या दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी जूलॉजी अमन कुमार दुबे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमएससी बॉटनी सुचित्रा विश्वकर्मा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-बीकॉम उरुबा महफूज इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स

-बीबीए जिज्ञासा शाही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमकॉम विभा पाण्डेय पं. हरिसहाय डिग्री कॉलेज, बेलघाट

-एमए अर्थशास्त्रत्त् जैनब खातून दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमबीए पल्लवी विषेन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-बीएड अभया दूबे सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन

-एमएड आंचल पांडेय दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय

-एमए शारीरिक शिक्षा प्रतिज्ञा उपाध्याय दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमए शिक्षाशास्त्रत्त् अपूर्वा दूबे दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, गोरखपुर

-एमए सतत शिक्षा शिवांगी जायसवाल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-बीएससी एजी वैभव दूबे नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज

-एलएलबी कुमारी अंजलि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-बीए एलएलबी मोनिका वर्मा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

-एमबीबीएस प्रांजल गर्ग बीआरडी मेडिकल कॉलेज

Tags:    

Similar News