Gorakhpur News: हाईस्कूल में फेल चचेरे भाई के घर आशीर्वाद लेने पहुंचा, कमेंट के आरोप में मारपीट, कईयों का सिर फटा

Gorakhpur News: गोरखपुर में पास-फेल के खेल में दो परिवारों में मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोग लहूलुहान हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों से गोला थाने में तहरीर दी गई है।

Update: 2024-04-20 14:19 GMT

गोरखपुर में पास-फेल के खेल में दो परिवारों में मारपीट में दर्जन भर घायल: Photo- Social Media

Gorakhpur News: एक तरफ जहां मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर मिठाईयां बंट रही हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पास-फेल के खेल में दो परिवारों में मारपीट में दर्जन भर से अधिक लोग लहूलुहान हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों से गोला थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि चचेरे भाई के फेल होने के बाद भी किशोर आशीर्वाद लेने चचेरे भाई के घर पहुंच गया है। चाचा को प्रणाम किया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

गोला थाना क्षेत्र के पाण्डेयपार उर्फ डड़वा में नागेन्द्र यादव का लड़का हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक से पास हो गया। वहीं पट्टीदारी के चाचा सुजित यादव का लड़का हाईस्कूल फेल हो गया है। नागेन्द्र यादव का लड़का अपने चाचा सुजित के यहां प्रणाम कर आशीर्वाद लेने गया। चाचा और उनके फेल लड़के को लगा कि आशीर्वाद तो बहाना है लेकिन असल मकसद उन्हें चिढ़ाना है।

आशीर्वाद के खेल में मारपीट

आशीर्वाद के खेल में ही लड़के और नागेन्द्र के लड़के में विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। बात दोनों परिवारों के बीच पहुंची। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आ डटे। जम कर लाठी, डंडा और ईट पत्थर चला। जिसमें जीतनरायन यादव, कन्हैया यादव, तारकेश्वर यादव, सुजित यादव, नागेन्द्र यादव, टूंटून यादव और का सिर फट गया है। कुछ महिलाओं और लड़की को भी चोटें आई हैं। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस से दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बिठाया

पुलिस दोनों पक्षों के पुरुषों को अपने साथ ले गई। घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है। गोला पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद था। ऐसे में आशीर्वाद को लेकर सवाल उठा तो विवाद हो गया।

Tags:    

Similar News