Gorakhpur Crime: 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, पहचाना तो हुई हत्या की कोशिश

Gorakhpur Crime: दुष्कर्म के दौरान महिला ने शोर मचाया तो कुछ दूर पर ही दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने दोनों को पकड़ लिया। पर दोनों युवक किसी तरह से छुड़ाकर भाग गए।

Update: 2024-04-07 02:08 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur Crime: पुरानी रंजिश किसी के दिलो दिमाग पर किस कदर हावी हो सकती है, इसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई इस घटना से समझा जा सकता है। झोपड़ी में नींद ले रही 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गांव के दो युवकों ने हैवानियत की। आरोपितों की पहचान के साथ हल्ला नहीं हो इसके लिए गला घोट कर हत्या का प्रयास किया गया। नामजद तहरीर के बाद पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

चौरीचौरा क्षेत्र में 75 वर्षीया बुजुर्ग के साथ गैंग रेप का मामला चार अप्रैल की रात का है। पुलिस को दी तहरीर में बुजुर्ग महिला ने बताया कि 4 अप्रैल की रात में प्रतिदिन की तरह वह अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोई थी। गांव के ही झीनक व रघुवंशी रात में एक बजे उसकी झोपड़ी में अचानक घुसे। झोपड़ी के आसपास घूमने के बाद मुंह पर हाथ फेर कर बाहर चले गए। पीड़िता के मुताबिक वह नींद से जागी और दोनों के बारे में जानने के लिए बाहर आई तो दोनों झोपड़ी के बाहर ही कुछ दूरी पर खड़े थे। देखते ही दोनों उसे झोपड़ी के अंदर ले गए और उसके साथ हैवानियत की। जब पीड़िता ने कहा कि वह उन्हें पहचान रही है तो दोनों ने गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। इसके बाद दोनों उसे धमकाते हुए भागने लगे। पीड़िता के पति की मौत करीब पन्द्रह वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके तीनों बेटे बाहर अन्य प्रदेश में रहकर कमाते हैं। गांव के अन्दर मौजूद मकान पर बहुएं रहती हैं।

गांव वालों ने पकड़ा लेकिन छुड़ाकर भाग निकले

दुष्कर्म के दौरान महिला ने शोर मचाया तो कुछ दूर पर ही दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने दोनों को पकड़ लिया। पर दोनों युवक किसी तरह से छुड़ाकर भाग गए। इस बीच शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी नितिन तनेजा बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का आरोप गंभीर है। प्रथम दृष्टया पुलिस की जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News