Gorakhpur: स्मैक, शराब और गांजा बेचकर 'लेडी डॉन' के परिवार ने बनाई थी 32 Cr. की संपत्ति, जब्ती की हुई कार्रवाई

Gorakhpur News: एसपी सिटी गोरखपुर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि, 'लेडी माफिया ने ड्रग और मादक पदार्थों के कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त किया गया है।

Update: 2023-11-17 14:33 GMT

Lady Don Manju Property Seized (Social Media)

Gorakhpur News: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रखकर करोड़ों की संपत्ति बनाने वाली लेडी डॉन मंजू (Lady Don Manju) और उसके पुत्र-पुत्री की करीब 32 करोड़ रुपए की संपत्ति को गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार (17 नवंबर) को जब्त कर लिया। इसमें दो एकड़ जमीन सहित कई मकानों को जब्त किया गया है। पुलिस को अभी उनकी और संपत्ति की तलाश है। मुख्य सरगना मंजू देवी के ऊपर 22 मुकदमे विभिन्न आपराधिक मामलों में दर्ज हैं।

नशीले पदार्थों का काला कारोबार 

राजघाट क्षेत्र निवासी मंजू देवी बेटी माला देवी और बेटे सुधीर निषाद के साथ पिछले कई वर्षों से स्मैक, कच्ची शराब और गांजा आदि बेचने का धंधा करते हैं। इस काले कारोबार से इन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना ली। मुख्य सरगना मंजू देवी के खिलाफ 22, बेटी माला देवी के खिलाफ 19 और बेटे सुधीर निषाद के खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने अवैध कारोबार से 10 स्थानों पर मकान और जमीन खरीद रखा है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसकी कुल कीमत 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान राजघाट थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, राजवंश सिंह चौकी प्रभारी अमरूद बाग, कमलेश सिंह चौकी प्रभारी टी.पी.नगर, पवन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

एसपी सिटी- अन्य संपत्तियों का पता किया जा रहा

एसपी सिटी गोरखपुर कृष्ण कुमार विश्नोई (Krishna Kumar Vishnoi) ने बताया कि, 'लेडी माफिया ने ड्रग और मादक पदार्थों के कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। संपत्तियों को चिन्हित कर जब्त किया गया है। अभी तक जब्त संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। अभी और संपत्तियों का पता किया जा रहा है। जल्द ही अन्य सभी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।'

सुधीर सिंह और कमलेश यादव की करोड़ों की संपत्ति जब्त

माफिया सुधीर सिंह और कमलेश यादव की करोड़ों की संपत्ति पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है। गोरखपुर के टॉप-10 माफियाओं में शामिल सुधीर सिंह की 200 करोड़ की संपत्ति पुलिस जब्त कर चुकी है। बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ सुके सुधीर सिंह पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह एम्स थाना पुलिस ने भू- माफिया, गैंगस्टर कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति की 105 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें 49 करोड़ की संपत्ति कमलेश की पत्नी मीना देवी के नाम से है। वहीं 33 करोड़ की संपत्ति दीनानाथ की पत्नी अर्चना के नाम से दर्ज थी।

Tags:    

Similar News