Deoria Murder Case: मासूम अनमोल से मिले सांसद रवि किशन, बोले- खुद मुख्यमंत्री की नजर पूरी घटना पर, कोई बचेगा नहीं

Deoria Murder Case: सांसद रवि किशन ने कहा कि देवरिया की घटना से मन बहुत दु:खी है। मैं नि:शब्द हूं। यह एक ह्दयविदारक घटना है। ऐसी घटना का होना निंदनीय है। एक साथ इतनी लोगों की हत्या बहुत दर्दनाक है।

Update: 2023-10-04 11:51 GMT

Deoria Murder Case (Pic:Newstrack)

Deoria Murder Case: देवरिया कांड में घायल मासूम अनमोल दूबे से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मिलने वालों नेताओं की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। बुधवार को सांसद रवि किशन ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया घटना मे घायल मासूम बच्चे अनमोल दुबे का हाल जाना। सांसद ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरे घटनाक्रम पर नजर है। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

सांसद रवि किशन ने कहा कि देवरिया की घटना से मन बहुत दु:खी है। मैं नि:शब्द हूं। यह एक ह्दयविदारक घटना है। ऐसी घटना का होना निंदनीय है। एक साथ इतनी लोगों की हत्या बहुत दर्दनाक है। खुद मुख्यमंत्री की नजर इस पूरी घटना पर है। दोषियों को कठोरतम सजा मिलेगी। कोई बचेगा नहीं। सांसद रवि किशन ने कहा कि इस तरह से आक्रोश में आ जाना कि किसी का परिवार ही खत्म हो जाए। यह किसी तरह स्वीकार्य नहीं है।


जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। शासन व प्रशासन द्वारा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। इसके पहले सांसद ने बीआडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बच्चे का हालजान जाना और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि बच्चे की हालत में पहले से सुधार है। उपचार से फायदा है। डॉक्टर 24 घंटे बच्चे की देखरेख में लगे हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह की मौजूद रहे।


विनय शंकर बोले, भाजपा राज में ब्राह्मण असुरक्षित

सपा नेता और चिल्लूपार से पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा है कि भाजपा राज में ब्राह्मण समाज पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहा है। इसके पहले सुल्तानपुर में भी एक ब्राह्मण की हत्या हुई है। भाजपा के ब्राह्मण नेता पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना का ढोंग कर रहे हैं। उनकी संवेदना ब्राह्मणों के साथ नहीं है। इन ब्राह्मण नेताओं की उचित मंच पर आवाज उठाने की हिम्मत नहीं है।

40 ब्राह्मणों ने अनमोल के लिए किया रुद्राभिषेक

विद्याधर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय में बांस देवरिया परिसर स्थित ओंकारेश्वर महादेव में फतेहपुर नरसंहार में घायल अनमोल दूबे के स्वास्थ्य रक्षा के लिए रुद्राभिषेक किया गया। इसमें एक साथ 40 पंडित शामिल हुए। अनमोल का बड़ा भाई देवेश दूबे महाविद्यालय में शास्त्री प्रथम वर्ष का छात्र है। सभी ने अनमोल दूबे के स्वास्थ्य रक्षा की कामना करते हुए रुद्राभिषेक का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रों की गूंज महाविद्यालय परिसर से बाहर भी सुनाई देती रही। फतेहपुर नरसंहार के में बच गए घायल अनमोल दूबे के स्वास्थ्य लाभ के लिए सोमनाथ मंदिर पर लोगों ने हवन पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद गोविंद चौरसिया, पवन तिवारी, ऋषि पांडेय, जयप्रकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News