Gorakhpur News: राज्यपाल ने DDU के गोद लिये गांवों के परिषदीय विद्यालयों के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Gorakhpur News: दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 75 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा पर बनाए गए एक लोगो का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में शिक्षक तथा विद्यार्थी पहली बार अपने निर्धारित परिधान में दिखे।

Update: 2024-08-30 11:44 GMT

Gorakhpur News

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। महामहिम कुलाधिपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों में संचालित बेसिक और माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतियोगिताओ का चार संवर्गों- चित्रकला, भाषण एवं कहानी कथन में आयोजन किया गया। समारोह में इन प्रतियोगिताओ के विजेता बच्चों को कुलाधिपति द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह में अशोक का पौध रोपण किया माननीय कुलाधिपति

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम से हुआ। कुलाधिपति ने लंबे समय से चली आ रही परंपरा के अनुरूप कुलाधिपति वाटिका में भारतीय पौराणिक कथाओं और पारंपरिक चिकित्सा में महत्व वाली एक लुप्तप्राय प्रजाति सीता अशोक वृक्ष (सारका असोका) का रोपण करके समारोह का शुभारंभ किया। इसके पहले महामहिम कुलाधिपति को विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर्स दिया गया। इसका नेतृत्व प्रो विनीता पाठक ने किया तथा इसमें एनसीसी के प्रो दिग्विजय मौर्य व डॉ अनुपम सिंह सहित एनसीसी के कैडेट्स शामिल रहे।

महामहिम ने किया विश्वविद्यालय के 75 वर्ष पर लोगो का लोकार्पण

दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 75 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा पर बनाए गए एक लोगो का भी लोकार्पण किया गया। समारोह में शिक्षक तथा विद्यार्थी पहली बार अपने निर्धारित परिधान में दिखे। छात्र व्हाइट कुर्ता पजामा तथा छात्राएं येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान में अपनी सहभागिता की। वहीं शिक्षकगण ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा तथा शिक्षिका ऑफ वाइट साड़ी पहन कर समारोह में शरीक हुई।

166 शोधकर्ताओं को मिली पीएचडी की उपाधि

दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल है। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। जिसमें 57,723 छात्राए (66.08%) शामिल है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 तथा महाविद्यालयों के 80566 विद्यार्थी शामिल रहे।

Tags:    

Similar News