Gorakhpur News: महिला सिपाही से दरोगा ने की बदसलूकी, दारोगा निलंबित, जांच की जद में कई और

Gorakhpur News: एसएसपी ने महिला सिपाही के आरोप के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी और पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।

Update: 2024-01-05 06:10 GMT

Inspector misbehaved with female constable   (photo: social media )

Gorakhpur News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सभी संबोधनों में कानून का राज होने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि होने की बात करते हैं। लेकिन गोरखपुर में महिला सिपाही के साथ थाने के दारोगा द्वारा की गई बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी ने महिला सिपाही के आरोप के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अभी और पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।

सिकरीगंज इलाके में महिला अपराध से जुड़े एक मामले में थाने पर तैनात दरोगा सरवर आलम दो महिला कांस्टेबल के साथ दबिश देने दूसरे जिले में गए थे। आरोप है कि दरोगा ने इस दौरान महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की। दबिस देकर लौटी महिला कांस्टेबल ने खुद के साथ ही बदसलूकी की शिकायत थानेदार से की। थानेदार ने पूरे प्रकरण को सीओ के संज्ञान में लाया। एसएसपी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा सरवर आलम को निलम्बित कर दिया। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर का कहना है कि सिकरीगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक सरवर आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महिला सिपाही से लेकर दारोगा की बढ़ रही संख्या

हाल के वर्षों में महकमे में महिला कर्मियों की तादाद बढ़ी है। लेकिन इसमें भी कोई संदेह नहीं कि महिला कर्मियों के साथ बदसलूकी के मामले भी बढ़े हैं। महिलाओं की बढ़ी संख्या के बाद गोरखपुर में महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के मामले बढ़े हैं। और खुद महिलाओं में भरोसा बढ़ा है कि उनके साथ न्याय होगा।

साल भर पहले भी हुई थी महिला सिपाही से बदसलूकी

वर्ष 2022 में शाहपुर थानाक्षेत्र के संगम चौराहा पर नशे धुत दो युवकों ने पीआरवी में तैनात एक महिला सिपाही से अभद्रता की थी। साथ में मौजूद पुरुष आरक्षी ने विरोध किया तो हाथापाई की थी। मामले में एक को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

Tags:    

Similar News