गोरखपुर के इस केंद्र पर मिट्टी, हवा और पानी से होता है इलाज, दुनिया के कोने-कोने से आते हैं मरीज

Arogya Mandir Gorakhpur: डॉ.विमल मोदी ने यह भी बताया कि, लेपन के लिए मिट्टी दो फिट नीचे से निकाली जाती है, इसे दो दिन तक सुखाया जाता है। इसके बाद इसे लगाने से पहले पूरी रात भिगोया जाता है। इससे मिट्टी में मिलने वाले खराब बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।

Update: 2023-11-14 12:24 GMT

Arogya Mandir Gorakhpur (Social Media)

Gorakhpur News: देश-दुनिया में प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) को लेकर प्रतिष्ठित संस्थान आरोग्य मंदिर में 'सर्वांग मिट्टी लेपन' कार्यक्रम चल रहा है। दो दिनों में 130 से अधिक लोगों ने मिट्टी का लेपन कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से शुरू हुए इस प्राकृतिक चिकित्सा के केंद्र पर अमेरिका, इंग्लैंड से लेकर एशिया के विभिन्न देशों के नागरिक पहुंच रहे हैं।

'मिट्टी प्राकृतिक औषधि है'

आरोग्य मंदिर में सभी असाध्य रोगों को इलाज प्राकृतिक तरीके से होता है। यहां मिट्टी, पानी, धूप और हवा को औषधि मानकर इलाज किया जाता है। आयोग्य मंदिर के निदेशक डॉक्टर विमल कुमार मोदी ने सर्वांग मिट्टी लेपन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'मिट्टी प्राकृतिक औषधि है। प्राकृतिक चिकित्सा में इसका प्रयोग इलाज में किया जाता है। इसमें कई बीमारियों के इलाज के गुण होते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि मिट्टी लेपन प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज की सबसे कारगर विधि है। मिट्टी लेपन से रोग निवारक बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इससे रोग कारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्त चाप, घबराहट, बेचैनी, जोड़ों के दर्द व चर्म रोगों के लिए यह रामबाण इलाज है। इस विधि से नाड़ी तंत्र मजबूत होता है। डॉ. मोदी ने गोरखपुर के लोगों से आह्वान किया कि वे वे इस प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।'

डॉ.विमल मोदी- मिट्टी को बना देते हैं दवा

डॉ.विमल मोदी ने यह भी बताया कि, लेपन के लिए मिट्टी दो फिट नीचे से निकाली जाती है, इसे दो दिन तक सुखाया जाता है। इसके बाद इसे लगाने से पहले पूरी रात भिगोया जाता है। इससे मिट्टी में मिलने वाले खराब बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। डॉ. मोदी ने आगे कहा कि, 12 से 18 नवंबर तक नि:शुल्क मिट्टी लेपन का कार्यक्रम चिकित्सकों की निगरानी में प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। आरोग्य मंदिर के सह निदेशक डॉ. राहुल मोदी ने कहा कि शरीर पर मिट्टी लेपन से जहां व्यक्ति का स्वास्थय ठीक रहता है। वहीं उसके सौन्दर्य में निखार आता है और वह दीर्घायु होता है। इतना ही नहीं मिट्टी स्नान करने से त्वचा के अनेक रोग दूर होते हैं।'

Tags:    

Similar News