UPSC 2023 Result: गोरखपुर की नौशीन टॉपटेन में, विवेक यादव को मिली 361वीं रैंक

Gorakhpur News: यूपीएससी की परीक्षा में गोरखपुर के विवेक और नौशीन को सफलता मिली है। नौशीन को 9वीं तो विवेक को 361वीं रैंक मिली है।

Update: 2024-04-16 13:52 GMT

नौशीन और विवेक। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: यूपीएससी की परीक्षा में गोरखपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। गोरखपुर की नौशीन ने यूपीएससी की परीक्षा में टॉप 10 में स्थान बनाया है। 24 वर्षीय नौशीन को 9 वां स्थान मिला है। वहीं सहजनवां के विवेक यादव को 361वीं रैंक मिली है। पिछले बार उन्हें 718वीं रैंक मिली है।

नौशीन 9वें स्थान पर

कुशीनगर जिले के पिपरा कनक निवासी नौशीन का परिवार गोरखपुर शहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित फतेहपुर में रहता है। नौशीन ने राप्ती नगर स्थित रैम्पस स्कूल से इंटर तक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से इतिहास ऑनर्स से स्नातक किया। वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेजिडेंशियल हॉस्टल से तैयारी कर रही थीं। नौशीन के पिता अब्दुल कयूम आकाशवाणी में इंजीनियर हैं। माता जेबा खातून गृहणी हैं। नौशीन का कहना है कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं है। टाइम टेबल बनाकर नियमित अध्ययन करें।

विवेक को मिली 361वीं रैंक

सहजनवा तहसील क्षेत्र के सीहापार निवासी विवेक यादव ने यूपीएससी 361वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। तहसील के सीहापार निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विवेक यादव ने प्रारंभिक शिक्षा भीटी रावत स्थित सेंट जेवियर स्कूल से किया है। वर्ष 2023 में विवेक ने 718 वीं रैंक मिली थी। भारतीय लेखा सेवा के तहत वित्त मंत्रालय में हो गया। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजेन्द्र यादव और मॉ माधुरी यादव को दिया है। विवेक का कहना है कि पूरी निष्ठा से तैयारी की। परिणाम से काफी खुश हूं। उन्होंने कहा कि सफलता कड़ी मेहनत से ही मिलती है। इसे समझना होगा। सोशल मीडिया से तैयारी के दौरान दूरी बनाना जरूरी है। विवेक को आईएएस मिलने की उम्मीद है। माधुरी यादव का मायका शहर के बिछिया में है। ननिहाल पक्ष विवेक की सफलता पर खुश है। लोगों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशियों का इजहार किया।

Tags:    

Similar News