Gorakhpur News: फ्री हार्निया कैंप में ऑपरेशन कराने पहुंचा युवक, अंडाशय और बच्चेदानी देख उड़ गए डॉक्टरों के होश

Gorakhpur News: ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक, व्यक्ति के कमर के निचले हिस्से में मूत्र मार्ग के पास ही बच्चेदानी (यूट्रस) और अंडाशय (ओवरी) मौजूद मिले। दोनों अंग अर्द्धविकसित थे।

Update: 2024-08-12 03:31 GMT

डॉक्टरों की टीम ने किया आपरेशन (File Photo: Social Media)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चिकित्सा जगत से जुड़े अजीबोगरीब मामले को लेकर लोगों में खूब चर्चा हो रही है। मामला बड़हलगंज के एक राज मिस्त्री का है। वह फ्री हार्निया कैंप में ऑपरेशन कराने पहुंचा। चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू किया तो मरीज में अंडाशय और बच्चेदानी को देख होश उड़ गए। अब चिकित्सक पूरे मामले को लेकर शोध करने में जुट गए हैं।

पुरुष के शरीर में महिलाओं के प्रजनन से जुड़े अंग को लेकर चिकित्सक हैरान है। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक, व्यक्ति के कमर के निचले हिस्से में मूत्र मार्ग के पास ही बच्चेदानी (यूट्रस) और अंडाशय (ओवरी) मौजूद मिले। दोनों अंग अर्द्धविकसित थे। उनका करीब 60 फीसदी विकास हुआ था। इस विकृति को ऑपरेशन कर निकाल दिया। अब युवक स्वस्थ है। ऑपरेशन के वक्त मौजूद रहे मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि एक निजी अस्पताल ने फ्री हर्निया सर्जरी का कैंप लगाया था। उसी कैम्प में युवक सर्जरी कराने पहुंचा था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हर्निया स्पष्ट तौर पर दिख रही थी। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि युवक ने संतकबीरनगर में कहीं अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। उसी दौरान यह विकृति पकड़ में आ जानी चाहिए थी। रेडियोलॉजिस्ट अगर मांस के लोथड़े की गहराई से जांच करते तो मांस के टुकड़े और यूट्रस का अंतर मिल जाता। वहीं चूक हुई।

दो बच्चों का पिता है राजगीर मिस्त्री

बड़हलगंज का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति राजगीर मिस्त्री है। वह दो बच्चों का पिता है। तीन महीने से पेट दर्द और उल्टी से परेशान था। पहले स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। सुधार न होने पर इलाज के लिए अपनी बहन के घर खलीलाबाद गया। वहीं अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला कि पेट के निचले हिस्से एंब्रियो कैनाल के पास हर्निया बन गया है। मांस के लोथड़े शरीर की आंतरिक त्वचा के संपर्क में आ रहे हैं। इस वजह से पेट में बेतहाशा दर्द है।

लाख लोगों में से एक में होती है ऐसी विकृति

रिपोर्ट में दर्ज था कि शरीर में जांघ और कमर के पास स्थित इंग्वाइनल कैनाल से कुछ मांस बाहर निकल रहा है। कैम्प में ही युवक की सर्जरी हुई। इस दौरान पता चला कि पेट की झिल्ली से निकलकर कैनाल तक पहुंचा मांस का लोथड़ा अविकसित बच्चेदानी है। उससे सटा हुआ अंडाशय भी था। दोनों अर्धविकसित थे। खास बात यह है कि युवक महिलाओं जैसे कोई गुण नहीं थे। यह एक जन्मजात विकृति है, जो एक लाख में से एक व्यक्ति को होती है। सर्जरी के बाद युवक स्वस्थ है। चिकित्सकों ने इस अनोखे ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया है।


Tags:    

Similar News