Gorakhpur News: किशोरी के कपड़े फाड़े, बहनों से दुष्कर्म की कोशिश के विरोध पर फोड़ दिया बुजुर्ग का सिर

Gorakhpur News: सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम दो बहनों के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर पहुंचे उसके बाबा का मनबढ़ों ने सिर फोड़ दिया।

Update: 2024-04-21 03:23 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुष्कर्म के मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा है। सहजनवां में अलग-अलग मामलों में मनबढ़ों की दबंगई देखने को मिली है। एक मामले में ग्राम प्रधान के बेटों को दुष्कर्म से रोकने पर लड़की के बाबा का सिर फोड़ दिया। इसी तरह गीडा में किशोरी का कपड़ा फाड़ने का प्रयास हुआ। विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। दोनों मामलों में पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम दो बहनों के साथ पूर्व प्रधान के बेटे समेत तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर पहुंचे उसके बाबा का मनबढ़ों ने सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहजनवा के घघसरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम बगल के गांव के पूर्व प्रधान के लड़के समेत तीन युवकों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी बहन पहुंची तो उसको भी युवकों ने पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने शुभम, राजन, शिवम यादव, श्रीराम यादव, हरिराम आदि को हिरासत में लिया है।

गीडा में किशोरी के कपड़े फाड़े

सहजनवा क्षेत्र के गीडा थाना क्षेत्र एक गांव में नित्यकर्म के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चंदन ने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित चंदन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक युवक कई महीने से छेड़खानी करता है। अक्सर रास्ता में रोककर अश्लील हरकतें करता है। किशोरी की शिकायत पर आरोपित को समझाया, तो वह किशोरी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि आरोपी चंदन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

Tags:    

Similar News