UPSC Result 2024: गोरखपुर में तैनात दो अधिकारियों का यूपीएससी में चयन, बदला रूतबा

UPSC Result 2024: यूपीएससी में खजनी में एसडीएम शिवम सिंह को भी सफलता मिली है। उन्होंने इस परीक्षा में 877वीं रैंक हासिल की है। शिवम सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

Update: 2024-04-16 16:56 GMT
चयनित अधिकारियों की तस्वीर (Pic:Newstrac)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तैनात दो अधिकारियों का चयन देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में हुआ है। खजनी में एसडीएम पद पर तैनात शिवम सिंह को यूपीएससी परीक्षा में 877वीं रैंक मिली है। वहीं सरदारनगर में बीडीओ के पद पर तैनात रूपम सिंह को भी 725वीं रैंक मिली है। इन दोनों के चयन के साथ ही क्षेत्र ही नहीं अधिकारियों और मातहतों में रूतबा बदल गया है।

यूपीएससी में खजनी में एसडीएम शिवम सिंह को भी सफलता मिली है। उन्होंने इस परीक्षा में 877वीं रैंक हासिल की है। शिवम सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। शिवम सिंह राय बरेली जिले के बताए जा रहे हैं। पीपीगंज के भरोहिया ब्लाक में बीडीओ के रूप में तैनात रूपम सिंह 725 रैंक प्राप्त कर आईएएस अधिकारी बनी हैं। रूपम सरदारनगर में भी बीडीओ का कार्यभार संभाल चुकी हैं। मूलत: प्रतापगढ़ निवासी रूपम सिंह के सिविल सर्विस परीक्षा में चयनित होने पर शुभचिंतकों माता-पिता तथा गोरखपुर में तैनात ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारियों ने रूपम सिंह को बधाई दी है।

सफलता शार्टकट से नहीं मिलती

चयन के साथ ही दोनों अधिकारियों का रूतबा बदल गया है। शिवम सिंह ने चयन के बाद कहा कि देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता खुशियों से भर देता है। नौकरी में रहते हुए परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं है। अधिकारियों से लेकर फरियादियों की अपेक्षाओं के साथ पढ़ाई करनी होती है। लेकिन आईएसएस की परीक्षा की बुनियाद ही कठिनाई और परिश्रम है। वहीं भरोहिया में बीडीओ रूपम सिंह चयन की खबर के बाद काफी खुश दिखीं। रूपम ने बताया कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। सफलता के लिए जरूरी है नियमित पढ़ाई। सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी जरूरी है। लेकिन सच यह भी है कि सभी छात्रों के पढ़ाई का अपना तरीका होता है। सफलता का कोई तय फार्मूला नहीं हो सकता है। 

Tags:    

Similar News