World Vegetarian Day: मनुष्य का आंत शाकाहार के लिए है, मांसाहार से दिल और लिवर दोनों होते हैं कमजोर

World Vegetarian Day: जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि शाकाहार सुपाच्य होता है। फल व सलाद पेट की पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं।

Update:2024-10-01 09:11 IST

World Vegetarian Day (Pic: Social Media)

World Vegetarian Day: मनुष्य के शरीर का आंत पाचन का काम करता है। इस बनावट शाकाहारी भोजन को लेकर ही है। लेकिन मांसाहारी के चलते लोग तमाम गम्भीर बीमारियों के शिकार होते हैं। मनुष्य का दिल ही नहीं लिवर सभी खराब होता है। डॉक्टरों का कहना है कि शाकाहार से शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर मिलता है। शाकाहार सेवन से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। अपच नहीं होने से लिवर मजबूत होता है। गठिया व जोड़ की बीमारी में दर्द नहीं उभरता।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान

गोरखनाथ अस्पताल के फिजीशियन डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों के लिए शाकाहार वरदान की तरह है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। शाकाहारी भोजन में फैट्स, सोडियम की मात्रा कम होती है। यह रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करती हैं। फल और सब्जियों में मिलने वाला पोटैशियम भी हाई बीपी को कंट्रोल करता है। गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ ऋषभ गुप्ता का कहना है कि व्यस्क को रोजाना 1800 से 2200 कैलोरी की जरूरत होती है। शाकाहार में विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, खनिज तत्व ,आयरन, मैग्नीशियम मौजूद होते हैं। जबकि मांसाहार में प्रोटीन और वसा के अलावा दूसरे पोषक तत्व नहीं रहते। अत्यधिक मात्रा में वसा से दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। ज्यादा मात्रा में मांसाहार करने से कोलन (मल द्वार) कैंसर होने का रिस्क होता है। इन दिनों देश में कोलन कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसीलिए शाकाहार को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पाचन के लिए बेहतर है शाकाहार

जिला अस्पताल के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि शाकाहार सुपाच्य होता है। फल व सलाद पेट की पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। मानव की आंतों का विकास भी शाकाहारी के मुताबिक हुआ है। शाकाहारी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। दिल को मजबूत रखने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त फूड्स यानी साबुत अनाज, नट्स, फलियां आदि का सेवन कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल कर आपके दिल की सुरक्षा करते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव कहते हैं कि मांसाहार जैसे मीट, मछली आदि में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इन्हें खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। सादा भोजन वजन को नियंत्रित रखता है। दूध, पनीर, नट्स, टोफू, सोयाबीन और हरी सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जिनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। 

Tags:    

Similar News