महिला संग बर्बरता: हैवान बने लोग, पेड़ से बांध कर की ऐसी शर्मनाक हरकत

आरोप है कि इलाके के ही भागीरथ प्रजापति ने शोभा देवी नाम की महिला को अपना मकान किराये पर दिया था। जिसके बाद शोभा देवी ने कुछ महीनों बाद ही मकान का किराया देना बन्द कर दिया।

Update: 2020-10-11 13:36 GMT
पुलिस ने बंधक बनाई गयी महिला को मुक्त करवाते हुए मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हमीरपुर : यूपी के हमीरपुर जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महिला का घर खाली करवाने के लिए उसे पेड़ से बांध कर पीटा गया और उसके घर का समान बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने बंधक बनाई गयी महिला को मुक्त करवाते हुए मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

यह पढ़ें...अवैध संबंध में परिवार बन रहा था रोड़ा, महिला ने 6 लोगों को पिलाई जहरीली चाय

पेड़ से बांध कर बर्बरता

 

आज जिला मुख्यालय के जेल तालाब मोहल्ले में एक महिला को पेड़ से बांध कर बर्बरता की गई। घटना की वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। आरोप है कि इलाके के ही भगीरथ प्रजापति ने शोभा देवी नाम की महिला को अपना मकान किराये पर दिया था। जिसके बाद शोभा देवी ने कुछ महीनों बाद ही मकान का किराया देना बन्द कर दिया।

सोशल मीडिया से

 

यह पढ़ें...हाथी के पास 5 करोड़: इस शख्स ने दे दी अपनी संपत्ति, अब ऐसा करने की है चाहत

पुलिस ने बंधक महिला को मुक्त कराया

इसी से नाराज होकर भगीरथ प्रजापति के परिजनों ने शोभा देवी को घर के बाहर पेड़ में बांध दिया और उसके बाद मारपीट करते हुए उसके घर का सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया। इस दौरान महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी का दिल नही पसीजा, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक महिला को मुक्त करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी संतोष कुमार ने घटना में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

रिपोर्टर रविंद्र सिंह

Tags:    

Similar News