Hapur News: गोकशी के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, घोषित था दस-दस हजार का इनाम, दो चाकू बरामद

Hapur News: उपनिरीक्षक विक्रम सिंह व उपनिरीक्षक इकरार अहमद,कांस्टेबल मनोज कुमार,अनुज कुमार व सत्यवीर सिंह ने किया इनामी बदमाशों को गिरफ्तार।

Report :  Avnish Pal
Update:2023-10-14 19:18 IST

Accused of cow slaughter two criminals carrying a reward of Rs Ten Thousand arrested

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार को बड्डा नहर पल के पास से सिम्भावली थाना पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित था।आरोपियों के पास से दो चाकू बरामद हुए हैं आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

काफी समय से चल रहे थे फरार

सिम्भावली थाना क्षेत्र के रतुपुरा गांव निवासी कादिर पुत्र आस मोहम्मद व नवाब पुत्र मंजूर को शनिवार की सुबह बङढा नहर पुल से गिरफ्तार किया है इनके खिलाफ कुछ समय पूर्व धारा 3/5/8 के तहत गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।मगर, यह काफी समय से फरार थे।

इस टीम ने की दोनो की गिरफ्तारी

उपनिरीक्षक विक्रम सिंह व उपनिरीक्षक इकरार अहमद,कांस्टेबल मनोज कुमार,अनुज कुमार व सत्यवीर सिंह ने किया इनामी बदमाशों को गिरफ्तार।

मुखबिर की सूचना पर दो गिरफ्तार

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके खिलाफ थाने में गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। वही दोनो पर दस दस हजार का इनाम घोषित था।जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags:    

Similar News