Hapur News: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल का लव जेहाद, दुष्कर्म कर जबरन किया निकाह, मतांतरण कराकर बदला पत्नी का नाम!

Hapur News: आरोपी ने परिजनों संग मिलकर पत्नी का मतांतरण कराया और नाम भी बदल दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसके सगे देवर ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत पर आरोपियों ने बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड की तरह महिला के शरीर के 36 टुकड़े करने की धमकी दी।

Update:2023-05-30 23:43 IST
(Pic: Newstrack)

Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत एक शख्स ने उससे दुष्कर्म कर जबरन निकाह कर लिया। आरोपी ने परिजनों संग मिलकर पत्नी का मतांतरण कराया और नाम भी बदल दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसके सगे देवर ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत पर आरोपियों ने बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड की तरह महिला के शरीर के 36 टुकड़े करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर 12 मई को नगर कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती मीडिया को बताई ।

2012 से शुरू हुआ था क्रूरता का सिलसिला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कालेज से बीएसी की पढ़ाई कर रही थी। माता-पिता व भाई के साथ वह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पीटीएस कॉलोनी में एक फ्लैट में रहती थी। उसके नीचे वाले फ्लैट में कय्यूम अली अपने परिवार के साथ रहता था। कय्यूम का पुत्र वसीम दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पड़ पर कार्यरत है।

वसीम की मां ने रची बड़ी साजिश

पीड़िता का कहना है कि वसीम की माता जमीला अक्सर महिला को मुस्लिम धर्म के प्रति आकर्षित करने का प्रयास करती थी। इसी बीच जमीला ने एक दिन उसे अपने फ्लैट पर बुलाया और धोखे से सेंवई में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में वसीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसे दुष्कर्म की जानकारी हुई।

शिकायत करने पर निकाह करने का प्रस्ताव

शिकायत करने पर जमीला ने महिला के सामने वसीम से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। मना करने पर आरोपी ने उसे बदनाम कर व उसके इकलौते भाई को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने डरा धमकाकर बार-बार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपियों ने 28 दिसंबर 2012 को मौलवी के जरिए उसका निकाह वसीम से करा दिया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह फ्लैट छोड़कर वहां से आरके पुरम में रहने चले गए।

निकाह के बाद कराया मतांतरण

निकाह के बाद आरोपियों ने जबरन महिला का मतांतरण कराया। उसका नाम बदलकर इकरा अहमद रख दिया। आरोपियों ने महिला का उसके परिजनों या अन्य किसी रिश्तेदार से मिलना-जुलना भी बंद करा दिया। 25 अप्रैल 2015 को पीड़िता ने पुत्र को जन्म दिया था।

पति दवा खिलाकर बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध

आरोप है कि इसके बाद पति उसे नशीली दवा खिलाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। दवाओं के सेवन के कारण 2019 में वह अवसाद की बीमारी से ग्रस्त हो गई। जिसके चलते उसका दिल्ली के कई अस्पतालों में उपचार चला था।

Tags:    

Similar News