Hapur news: रंगो के पर्व होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों नें जमकर खेली पुलिस लाइन में होली

Hapur news: जनपद की पुलिस लाइन में होली के दूसरे दिन आज होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली की मस्ती में सराबोर पुलिस कर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-03-26 10:50 GMT

होली का जश्न मनाते पुलिसकर्मी source: Newstrack 

Hapur news: उत्तर प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेवारी संभालने वाली पुलिसकर्मियों ने जबरदस्त तरीके से मनाई पुलिस लाइन होली। जनपद की पुलिस लाइन में होली के दूसरे दिन आज होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली की मस्ती में सराबोर पुलिस कर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।थानों में डीजे की धुन पर पुलिस कर्मी जमकर थिरके।

गानों की धुन पर एसपी नें किया डांस

सोमवार को पूरे देश में एक साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। वही मंगलवार को पुलिस होली का पर्व मना रही है। होली का पर्व रंगों का पर्व है, मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने एसपी व जिले के अन्य अधिकारियों के साथ अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस जवानों ने एसपी को कधों पर उठाकर जमकर डांस भी किया।

एसपी को पुलिसकर्मियों नें लगाया गुलाल 

जनपद में समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन पहुंचते ही समस्त पुलिसकर्मियों ने एसपी अभिषेक वर्मा को होली की बधाई देते हुए अबीर व गुलाल लगाया। एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस कर्मी को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और जमकर अबीर गुलाल से होली खेली।वही पुलिस कर्मियों के कहने पर एसपी अभिषेक वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ ढोल की धुन पर जमकर डांस किया।

Tags:    

Similar News