Hardoi News: राजपूतों की पंचायत में विपक्ष पर गरजे पंकज सिंह, बोले- देश में सपा, बसपा और कांग्रेस ने बढ़ाया भ्रष्टाचार

Hardoi News: पंकज सिंह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पंकज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-04-16 15:48 GMT

Hardoi News (Pic:Newstrack)

Hardoi News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है लगातार सत्ता और विपक्ष के नेता अलग-अलग जनपदों में जाकर कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ जनता से मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपदों में जनसभाओं का दौर भी जारी है। ऐसे में राजपूत की पंचायत को संबोधित करने पहुंचे पंकज सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियां को बताया। राजपूतों की पंचायत में पंकज सिंह को सुनने के लिए जनपद के अलग-अलग कोने से लोग पहुंचे थे।

विपक्ष ने भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा

हरदोई पहुंचे भाजपा विधायक व केंद्र में रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह ने राजपूत की पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार है। प्रधानमंत्री ने देश हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये है जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है। पंकज सिंह ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में जमीन आसमान का अंतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जनता से वादा किया था वह निभाया है। प्रधानमंत्री ने धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक या फिर यूनिफॉर्म सिविल कोड तीनों को देश में लागू किया है और इसको लागू करने का वादा जानता से किया था।

पंकज सिंह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पंकज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। पकंज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जो जेल गए हैं उनको बचाने का काम विपक्ष के बड़े नेता कर रहें हैं। गाजीपुर में कुख्यात अपराधी के घर सपा के नेता जाते हैं। देश में भ्रष्टाचार को सपा बसपा और कांग्रेस की पार्टियों ने बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। इसके लिए हम सब को उनका सहयोग करना चाहिए।

Tags:    

Similar News