Hardoi News: जिलाधिकारी ने 20 लोगों पर लगाया 11 लाख से अधिक का जुर्माना, जाने वजह

जिलाधिकारी द्वारा सभी को एक महीने के अंदर जुर्माना अदा करने की समय सीमा भी दे दी गई है। तय समय पर जुर्माना न अदा करने वाले लोगों पर राजस्व बकाया की भांति जुर्माने की वसूली कराई जाएगी।

Update: 2023-07-11 07:53 GMT
hardoi DM (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई में अवैध खनन के साथ ओवरलोडिंग कर रहे मालवाहक वाहनों पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भारी भरकम जुर्माना लगाया है। अवैध खनन व ओवरलोडिंग से नाराज जिलाधिकारी ने 20 लोगों पर 11.65 लाख का जुर्माना लगाया है। इन 11 लोगों में एनएचएआई का कार्य कर रहे पीएनसी इंफ्रा नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर भी जुर्माना लगाया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी को एक महीने के अंदर जुर्माना अदा करने की समय सीमा भी दे दी गई है। तय समय पर जुर्माना न अदा करने वाले लोगों पर राजस्व बकाया की भांति जुर्माने की वसूली कराई जाएगी।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पकड़े गए वाहनों के मालिकों पर बजरी, मौरंग और गिट्टी की मात्रा के अनुसार जुर्माना लगाया है। जिलाधिकारी द्वारा उप संभागीय परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 20 लोगों पर कार्यवाही की गई है। उत्तर प्रदेश में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पूर्णतया प्रतिबंधित है फिर भी चंद रुपए की खातिर वाहन स्वामी ओवरलोडिंग और अच्छे मुनाफे के लिए अवैध खनन का कार्य जनपद में बदस्तूर करा रहे हैं। जिलाधिकारी की इस कार्यवाही से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है।

इन लोगों पर लगा है जुर्माना

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा लखनऊ से शाहजहांपुर तक एनएचएआई का काम देख रही पीएनसी इंफ्रा पर 118700 का सबसे ज्यादा जुर्माना लगाया है, संडीला में ही पकड़े गए लखनऊ के डंपर जोकि ट्रांसपोर्ट नगर मुंशी खेड़ा निवासी नंदलाल का है उस पर 25500 ट्रैक्टर व रीपर के प्रयोग पर अन्ना निवासी सुभाष पर 45000 का जुर्माना लगाया है, दो ट्रैक्टर ट्राली पर सीतापुर निवासी नवदीप शर्मा पर 55000 का जुर्माना लगाया है, दो ट्रैक्टर ट्राली पर सरैया निवासी रामनिवास पर ₹58250 का जुर्माना लगाया है,ट्रैक्टर ट्राली पर सादुल्लापुर निवासी विनय पांडे पर 25150 का जुर्माना लगाया है साथ ही एक जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली पर हूसेपुर कर्माया निवासी गयासुद्दीन पर 50150 का जुर्माना लगाया गया है, छनोइया निवासी कलीम रामकली पर 50000 का जुर्माना लगाया गया है, एक ट्रैक्टर-ट्राली पर बैरागी खेड़ा निवासी जमील पर ₹25752 का जुर्माना लगाया गया है, एक अन्य जेसीबी मशीन और डंपर पर महत्वाना निवासी शंकर सिंह व मुईन पर 95000 का जुर्माना लगाया गया है, एक जेसीबी मशीन व पांच ट्रैक्टर ट्राली पर खंदेरिया निवासी सुलेखा वर्मा पत्नी आलोक कुमार पर 165000 जुर्माना लगा है,एक जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली पर छावन निवासी रामजी पर 78825 का जुर्माना लगाया गया है, एक ट्रैक्टर ट्राली के नगला खानपुर निवासी कश्मीर सिंह पर 25200 का जुर्माना लगा है,रामपुर निवासी रोशनलाल पर 25200,इक्नौरा निवासी अनंतराम पर 27400,ट्रक के लिए वैटगंज निवासी विनय पांडे पर 34200, अटवा असगाँव निवासी मुनीष पर 34240, दो ट्रैक्टर ट्राली पर गोपामऊ निवासी जीशान पर 54200 और जलालपुर निवासी सत्येंद्र वर्मा पर 26650 का जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी कि इस कार्यवाही के बाद से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। मालवाहक ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली ओवरलोड सामान लेकर चलने से बच रहे हैं वहीं अवैध खनन कर रहे माफियाओं में भी जिलाधिकारी की कार्यवाही के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News