Hardoi News: आबकारी मंत्री ने किया बाढ़ का निरीक्षण, वितरित की राहत सामग्री

Hardoi News: डीएम ने सम्बंधित प्रधान, लेखपाल, सचिव को लगातार प्रभावित क्षेत्र में रहने व प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जब खाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2024-07-16 14:36 GMT

 Excise Minister Nitin Agarwal (Pic: Newstrack)

Hardoi News: आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के साथ सदर तहसील के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। आबकारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को खाद्यान्न किट वितरित की। लोगों से जानकारी ली कि भोजन उपलब्ध हो रहा है या नहीं। मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। पूरा प्रशासनिक अमला प्रभावितों को राहत देने के लिए सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिन लोगों के घर टूट गए हैं उनको सरकार की ओर से आवास दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित प्रधान, लेखपाल, सचिव को लगातार प्रभावित क्षेत्र में रहने व प्रभावितों की मदद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि कोई भी ग्रामीण पानी में पैदल न निकलें। दूषित जल न पियें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि पानी उतरते ही ग्रामों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं से सुनी समस्या

हरदोई जनपद की सदर विधानसभा बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना। नितिन अग्रवाल नंगे पैर ही बाढ़ के पानी में होते हुए निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल काफी दूर तक नंगे पैर बाढ़ के पानी में चले और गांव का निरीक्षण किया। नितिन अग्रवाल द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नितिन अग्रवाल ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद शासन प्रशासन स्तर से दिलाने का आश्वासन दिया।

नितिन अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक दिव्यांग बच्चे से भी मुलाकात की और उसका हौसला अफजाई की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की बाढ़ को लेकर कई उपलब्धियां को गिनाया और कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ को लेकर काफी चिंतित हैं और लगातार अधिकारियों को बाढ़ में फंसे लोगों को हर संभव मदद पहुँचाने के निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी नीरज जादौन को युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News