Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मुर्गा फॉर्म में लगी आग, पाँच हजार चूजों की हुई मौत, नहीं पहुँची दमकल की गाड़ी

Hardoi News: मुर्गा फार्म में आग लग जाने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Update:2023-06-10 19:45 IST
मुर्गा फॉर्म में लगी आग, पाँच हजार चूजों की हुई मौत: Photo- Newstrack

Hardoi News: हरदोई में एक मुर्गा फार्म में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से हजारों मुर्गी के बच्चे जलकर राख हो गए। गांव के किनारे बने मुर्गा फार्म में शनिवार को अचानक आग लगने से मुर्गा फॉर्म धू-धू करके जलने लगा। मुर्गा फार्म में आग लग जाने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के काफी देर बाद तक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुँची जिसके चलते मुर्गा फार्म पूरी तरह से जलकर राख हो गया साथ ही मुर्गा फार्म के अंदर पल रहे चूजे भी आग से जलकर राख हो गए।

पाँच हजार चूजे जलकर हुए राख

मंझिला थाना क्षेत्र के टूरमुखी गांव में मुर्गा फॉर्म संचालित होता आ रहा था। मुर्गा फॉर्म का संचालन आदिल नाम का शख्स कर रहा था। आदिल मुर्गा फॉर्म से अपने परिवार का पालन पोषण भी करता था। आदिल के मुर्गा फॉर्म में लगभग 5000 चूजे थे। शनिवार को अचानक आदिल के मुर्गा फार्म में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुर्गा फार्म में आग लग जाने के चलते फार्म के अंदर पल रहे लगभग 5 हजार जलकर राख हो गए। आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन घंटों तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुर्गी फॉर्म संचालक आदिल ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग लग जाने से फॉर्म पल रहे चूजो की मौत हो गई है जिससे उसको लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। आदिल का कहना है कि यदि समय रहते आ जाती तो अवश्य थोड़ी राहत मिल जाती।

Tags:    

Similar News