Hardoi News: समारोह में पति पत्नी में हुआ विवाद, नहर में कूदी पत्नी, बचाने के लिए पति ने भी लगाई छलांग

Hardoi News: पुलिस और गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे है। बिलग्राम थाना क्षेत्र में साढ़ू के घर शादी में डांस को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने भाई के साथ बाइक से आते वक्त यह कदम उठाया है।

Update: 2023-05-30 19:06 GMT
husband and wife jumped into the canal missing Divers in search

Hardoi News: माधौगंज इलाके में घरेलू विवाद में महिला नहर में कूद गई। बचाने के चक्कर में पति ने भी शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे है। बिलग्राम थाना क्षेत्र में साढ़ू के घर शादी में डांस को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने भाई के साथ बाइक से आते वक्त यह कदम उठाया है।

क्या था मामला?

माधौगंज थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी मानसिंह अपनी पत्नी के साथ साढ़ू के घर शादी में शामिल होने गए थे। इनके साढ़ू का घर बिलग्राम थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर में है। वहीं शादी समारोह के दौरान दोनों लोगों में कुछ आपसी विवाद हो गया। बताते है कि डांस को लेकर विवाद हुआ था, जिससे पत्नी नाराज थी। आज सुबह मानसिंह अपने साले के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी माधौगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गब्भी पुल के पास बाइक धीमी हुई। इसी दौरान मानसिंह की पत्नी ने उतरकर शारदा नहर में छलांग लगा दी। जिसको बचाने के चक्कर में उसके पति भी नहर में कूद गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तलाश करने की कोशिश की लेकिन अभी तक नहीं मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पति-पत्नी की तलाश में जुटी है। फिलहाल इस तरह की घटना से गांव,रिश्तेदार समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये बोले अपर पुलिस अधीक्षक

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार पत्नी ने पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। जिसे बचाने के चक्कर पति मानसिंह ने भी छलांग लगाई। साढ़ू के घर शादी में गए थे वहां दोनों में कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद साले के साथ मानसिंह और उनकी पत्नी लौट रही थी। पुल पर बाइक धीमी होने पर वह नहर में कूदी तो उनके पति भी कूद गए। जिनकी गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News