Hardoi News: पर्वत को हराने वाले को राज्यपाल ने किया सम्मानित, जानिए कैसे हजारों फीट की ऊंचाई पर लहरा दिया तिरंगा

Hardoi News :पर्वतारोही अभिनीत को इससे पूर्व हरदोई जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सम्मानित कर चुके हैं। अभिनीत ने केदार कंठ ट्रैक की पीक पर सफलतापूर्वक चढ़कर तिरंगा फहराया।

Update: 2023-06-11 05:10 GMT
Hardoi Mountaineers P (ic Credit Newstrack)

Hardoi News:14640 फीट की ऊंचाई पर भारतीय झंडे को फहराने वाले अभिनीत को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया है। पर्वतारोही अभिनीत को इससे पूर्व हरदोई जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह सम्मानित कर चुके हैं। अभिनीत ने केदार कंठ ट्रैक की पीक पर सफलतापूर्वक चढ़कर तिरंगा फहराया।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज

अभिनीत ने अपने बुलंद हौंसले से पर्वतारोहा में नए मुकाम पर पहुंचे। उन्होंने इसी के साथ एक नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज करा हुआ। पर्वतारोही अभिनीत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें राजभवन में सम्मानित किया। अभिनीत ने केदार कंठ ट्रैक पीक पर पर्यावरण संरक्षण का बैनर फहराकर देश को पर्यावरण बचाव अभियान का संदेश दिया है।

कई ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर फहरा चुके है तिरंगा

हरदोई जनपद के कछौना के रहने वाले पर्वतारोही अभिनीत एक किसान परिवार से आते हैं। अभिनीत को बचपन से ही शिखर पर पहुंचने का शौक था। पर्वतारोही अभिनीत कई भारतीय चोटियों पर तिरंगा लहराकर देश का मान बढ़ा चुके हैं। अभिनीत ने हाई स्कूल की शिक्षा गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज से ग्रहण की थी। जिसके बाद 12वीं की शिक्षा राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालामऊ व स्नातक की परीक्षा एसएमडी पटेल महाविद्यालय पतसेनी बालामऊ से ग्रहण की थी। वर्तमान में पर्वतारोही अभिनीत लखनऊ से आईटीआई कर रहे हैं। अभिनीत का सपना देश के सबसे ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का है।

राज्यपाल ने किया सम्मानित

पर्वतारोही अभिनीत ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल से भेंट की। आनंदीबेन पटेल द्वारा उनको इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का मेडल पहनाकर बधाई दी गई। अभिनीत ने राजभवन के हाल में ही तपोवन ट्रैक पर पर्यावरण संरक्षण का बैनर लहराकर देश को पर्यावरण बचाओ अभियान का संदेश दिया। अभिनीत के इस कदम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काफी सराहा। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हमारा आने वाला भविष्य खतरे में होगा। राज्यपाल से सम्मानित होकर अभिनीत काफी प्रसन्न नजर आए।

Tags:    

Similar News